उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने गुरुवार(29 जून) को चार लोगों को हिरासत में लिया। घटना 28 जून को हुई थी। पुलिस ने एक कार भी बरामद की है। 

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने गुरुवार(29 जून) को चार लोगों को हिरासत में लिया। घटना 28 जून को हुई थी। पुलिस ने एक कार भी बरामद की है। इसी कार का इस्तेमाल बंदूकधारियों ने हमले को अंजाम देने के लिए किया था। यह कार घटनास्थल से करीब 7 किमी दूर बरामद हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमले का अपडेट

हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर चार राउंड फायरिंग की थी। आज़ाद को एक गोली लगी थी। जिस समय यह हमला हुआ, चन्द्रशेखर आजाद 4 अन्य लोगों के साथ टोयोटा फॉर्च्यूनर में यात्रा कर रहे थे। गाड़ी में उनका भाई भी था। हमलवारों की फायरिंग में एक गोली कार की सीट को भेदकर निकली। इससे कार का पिछला शीशा भी टूट गया।

आर्मी चीफ पर सहारनपुर में हमला, चंद्रशेखर आजाद की हालत कैसी है?

हथियारबंद हमलावर हरियाणा की नंबर प्लेट वाली सफेद मारुति स्विफ्ट डिजायर से आए थे। उन्होंने पीछे से चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर कई राउंड गोलियां चलाई थीं। हालांकि आजाद की जिंदगी बच गई। उन्हें कोई गंभीर चोटें नहीं पहुंची। एक गोली उनकी कमर को छूते हुए निकल गई। उन्हें सहारनपुर के देवबंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देर रात चंद्रशेखर ने एक वीडियो जारी करके कहा कि उन्हें अचानक हमले की उम्मीद नहीं थी। हालांकि अब वे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे होने की वजह से उन्हें ICU में रखा गया है।

भीम आर्मी प्रमुख ने मीडिया से कहा कि वे अपने हमलावरों को ठीक से याद नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन जो लोग उनके साथ थे वे उन्हें पहचान सकते हैं।

चंद्रशेखर आजाद पर हमले को लेकर पॉलिटिक्स

चंद्रशेखर आज़ाद पर हमला तब हुआ, जब वे दिल्ली से जा रहे थे। वह अपने एक समर्थक के घर 'तेरहवी' कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के अलावा जयंत चौधरी और राकेश टिकैत ने यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

अखिलेश यादव ने एक tweet किया-सहारनपुर के देवबंद में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। बीजेपी राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा? यूपी में जंगलराज!

शिवपाल सिंह यादव ने tweet किया-प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अराजक तत्व अपने सभी हदों व सरहदों को तोड़ने लगे हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता व अपराधियों दोनों के निशाने पर है।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है। जाग जाओ सरकार!

यह भी पढ़ें

कर्नाटक में लेडी अफसर के घर पड़ी जब लोकायुक्त की रेड, दिखा कुछ ऐसा कि शॉक्ड रह गई टीम, तहसीलदार भी गजब निकला

Bhopal Shocking Crime: बेटी और दामाद के सामने नेता ने नशे की हालत में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी