Agra Karni Sena protest against Ramjilal Suman: मोहब्बत की नगरी आगरा में शनिवार को हजारों तलवारों के साथ करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को घेर लिया। पुलिस उनके कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंची थी।

Karni Sena surrounded Police in Agra: आगरा में स्थितियां बिगड़ती दिख रही हैं। हजारों की संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता शहर में पुलिसवालों को घेर लिए थे। करणी सेना के लोग हाथों में नंगी तलवारें लहराते रहे। आगरा में काफी संख्या में कार्यकर्ता देश के विभिन्न राज्यों से यहां राणा सांगा की जयंती मनाने पहुंचे हैं। संख्या लगातार बढ़ रही है। अनुमान के मुताबिक, पूरे देश से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे हैं। उधर, कार्यक्रम खत्म होने के बाद करणी सेना ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर कूच करने का ऐलान कर दिया। हालांकि, पुलिस ने सपा सांसद के घर और आसपास के एरिया को पुलिस छावनी में पहले से ही तब्दील कर दिया था। कई हजार पुलिसवाले पूरे एरिया की सुरक्षा में तैनात किए गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उधर, कार्यक्रम के बाद गुस्साएं करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। तोड़फोड़ किया और उसके बाद हाईवे जाम कर दिया। करणी सेना के यूथ विंग अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने साफ-साफ कहा कि अगर हम सुमन के घर जाना चाहेंगे तो प्रशासन हमको रोक नहीं पाएगा। हम अपना काम करेंगे, प्रशासन अपना काम करेगा। हम पूरी तैयारी से हैं और पीछे नहीं हटेंगे।

आगरा में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के दौरान घिरी पुलिस, भागना पड़ा

करणी सेना ने राणा सांगा की जयंती पर आगरा में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के आयोजन का ऐलान किया था। यह आयोजन शहर केगढ़ी रामी में 50 बीघे में बनाए गए पंडाल में था। शनिवार को जब पंडाल तक पुलिस पहुंची तो कार्यकर्ता बिफर पड़े। हजारों की संख्या में तलवारें, डंडे लहराते हुए पुलिस वालों को ही घेर लिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस को कार्यक्रम स्थल से हटना पड़ा।

Scroll to load tweet…

रामजी लाल सुमन के घर कूच के ऐलान के बाद छावनी में पूरा क्षेत्र तब्दील

हजारों की संख्या में आगरा में जुटे करणी सेना के कार्यकर्ता, सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर की ओर कूच का ऐलान किया था। मामले की गंभीरता को समझते हुए हजारों पुलिसवालों को पूरे एरिया में लगाया गया था। पुलिस प्रशासन के अनुसार, करीब 10 हजार पुलिस व पीएसी के जवाने सांसद रामजी लाल सुमन के घर के आसपास पूरे क्षेत्र में लगाए गए थे। उनके घर के चारों ओर पूरे एरिया में 500 बैरिकेड्स लगाए गए थे। सांसद के घर पर 1000 पुलिसवाले तैनात थे जबकि सांसद के पर्सनल प्राइवेट सिक्योरिटी के लोग अलग से उनके आसपास तैनात थे। कई प्लाटून पीएस और पैरा मिलिट्री के अलावा ड्रोन से निगरानी की जा रही। पुलिस के आला अधिकारी स्वयं पूरी स्थितियों की मॉनिटरिंग कर रहे थे।