उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अलीगढ़ से भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी प्रशांत सिंघल चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सपा के जमीर उल्लाह को हराया। 

Aligarh Nagar Nigam Chunav Result 2023: अलीगढ़ से भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार प्रशांत सिंघल ने नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वदी और समाजवादी पार्टी के जमीर उल्लाह को करारी शिकस्त दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अलीगढ़ से चुनाव मैदान में थे 14 उम्मीदवार
अलीगढ़ नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए कुल 14 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई। इनमें बीजेपी से प्रशांत सिंघल, समाजवादी पार्टी से जमीर उल्लाह, बसपा से सलमान शाहिद, आम आदमी पार्टी से राजकुमार, AIMIM से गुफरान नूर, कांग्रेस से चंद्रप्रकाश गौतम, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से एमएल पापा, लोकदल से दिलीप कुमार शर्मा ने चुनाव लड़ा। इनके अलावा 5 उम्मीदवारों ने निर्दलीय रहते हुए चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई।

2017 में 14 नगर निगम पर था BJP का कब्जा 
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में महापौर पद के लिए वोटिंग 4 और 11 मई को हुई थी। ज्यादातर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच ही टक्कर देखने को मिली। हालांकि, बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यूपी निकाय चुनाव 2017 में भाजपा ने 16 नगर निगम में से 14 पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2 नगर निगम पर बसपा का कब्जा था।

17 की 17 नगर निगमों में जीती BJP
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए निकाय चुनाव में राज्य की 17 में से 17 नगर निगमों पर कमल खिल गया। यहां तक कि पिछली बार हाथ से निकल गए मेरठ-अलीगढ़ पर भी BJP ने इस बार कब्जा जमा लिया। वहीं विपक्षी पार्टियां धूल फांकती रहीं।

योगी बोले- UP में अब ट्रिपल इंजन सरकार 
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर बीजेपी के सभी समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! यह विराट विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का हृदयतल से अभिनंदन!

ये भी देखें : 

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 Updates