अंबेडकरनगर के महरुआ क्षेत्र में युवक विजय कुमार द्वारा भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने से बवाल मच गया। भाजपाइयों ने थाने में पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट ने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया है। महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर निवासी विजय कुमार द्वारा इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो ने भाजपाइयों और सनातन धर्मावलंबियों में भारी रोषपैदा कर दिया है। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे रामभक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा खजुरी मंडल अध्यक्ष रानेश पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण महरुआ थाने पहुंचे। वहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य समेत तहरीर देकर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि इस प्रकार की हरकतें समाज में वैमनस्य फैलाने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी फरार

मंडल उपाध्यक्ष कमलेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी अभी तक फरार बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर के सफर में अब नहीं लगेंगे 3 घंटे, सिर्फ 50 मिनट पहुंचा देगी ये ट्रेन!

समाज को बांटने की साजिश का हिस्सा बताया

भाजपाइयों ने कहा कि यह कृत्य केवल एक व्यक्ति की गलती नहीं बल्कि समाज को बांटने और धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। 

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: 21 साल का युवक और 15 साल की प्रेमिका, लखनऊ में कार के अंदर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी