MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Ankit Baliyan Murder
Delhi Model Murder
Nepal flood vulnerability
Top 10 Morning News
Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • एक साल में 700 करोड़! Ram Mandir को मिल रहा इतना दान कि आप यकीन नहीं करेंगे

एक साल में 700 करोड़! Ram Mandir को मिल रहा इतना दान कि आप यकीन नहीं करेंगे

Ayodhya GST collection: राम मंदिर बनने से अयोध्या की तकदीर बदल गई है। पर्यटन और अर्थव्यवस्था में भारी उछाल आया है, चंदे के रिकॉर्ड टूट रहे हैं और GST कलेक्शन भी बढ़ गया है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
| Updated : Apr 07 2025, 11:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
 राम मंदिर ने बदल दी रामनगरी की तकदीर, चंदे से लेकर जीएसटी तक हर तरफ बूम
Image Credit : @ShriRamTeerth

राम मंदिर ने बदल दी रामनगरी की तकदीर, चंदे से लेकर जीएसटी तक हर तरफ बूम

राम नवमी 2025 के मौके पर पूरी अयोध्या रामभक्ति में डूबी है, लेकिन इस बार माहौल कुछ अलग है। वजह है – श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भव्य निर्माण, जिसने अयोध्या की पहचान, पर्यटन और अर्थव्यवस्था – तीनों को पूरी तरह से बदल दिया है। पहले जो शहर आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता था, अब वह आधुनिक विकास और रोजगार की मिसाल भी बन रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
मंदिर बना, भक्तों ने लुटाया प्यार… और चंदा!
Image Credit : @ShriRamTeerth

मंदिर बना, भक्तों ने लुटाया प्यार… और चंदा!

राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की आस्था ने चंदे के आंकड़े भी नए शिखर पर पहुंचा दिए हैं। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, एक साल में 700 करोड़ रुपये से अधिक का दान प्राप्त हुआ है। राम नवमी और महाकुंभ के दौरान तो मंदिर को 45 दिनों में ही 20 करोड़ रुपये का दान मिला। इनमें से 57 लाख रुपये विदेशी दान भी शामिल हैं।

2023-24 में ट्रस्ट की आय 376 करोड़ रुपये रही, जबकि 2024-25 के पहले दो महीनों में ही यह आंकड़ा 26.89 करोड़ पार कर गया। ट्रस्ट को दान पेटियों की संख्या तक बढ़ानी पड़ी।

Related Articles

Related image1
VIDEO: 12 बजे जैसे ही सूर्य की किरणें पड़ीं रामलला के ललाट पर… पूरा अयोध्या झूम उठा!
Related image2
Ayodhya Ram Navami LIVE: रामलला का सूर्य तिलक बना ऐतिहासिक पल, साक्षी बनिए इस अद्वितीय क्षण का! देखिये वीडियो
36
अयोध्या में टूरिज्म ने पकड़ी रफ्तार, रोज़ आ रहे 5 लाख श्रद्धालु
Image Credit : @ShriRamTeerth

अयोध्या में टूरिज्म ने पकड़ी रफ्तार, रोज़ आ रहे 5 लाख श्रद्धालु

राम मंदिर का निर्माण अयोध्या के पर्यटन को नए स्तर पर ले गया है। आंकड़े बताते हैं कि जनवरी से सितंबर 2024 तक 135.5 मिलियन घरेलू पर्यटक अयोध्या पहुंचे। यह धार्मिक पर्यटन में 70% से अधिक की वृद्धि दर्शाता है। अब अयोध्या की तुलना देश के टॉप टूरिज्म डेस्टिनेशन से होने लगी है – जैसे कि केरल और गोवा, जो अब तक इस क्षेत्र में आगे माने जाते थे।

46
 होटल इंडस्ट्री को जबरदस्त बूस्ट, आ रहे हैं ताज और मैरिएट
Image Credit : @ShriRamTeerth

होटल इंडस्ट्री को जबरदस्त बूस्ट, आ रहे हैं ताज और मैरिएट

राम मंदिर की वजह से अयोध्या की होटल इंडस्ट्री में बूम आया है। पहले जहां गिने-चुने होटल थे, वहीं अब ताज ग्रुप, मैरिएट, सरोवर होटल्स, रेडिसन और विवांता जैसे ब्रांड अयोध्या में निवेश कर रहे हैं।

2027 तक अयोध्या में तीन फाइव स्टार होटल्स खुलने वाले हैं, जिनमें से सभी ताज ग्रुप बनाएगा। विवांता 100 कमरों वाला होटल बनाने जा रहा है, जो आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हाई-एंड सुविधाएं देगा।

56
अयोध्या का GST कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर, व्यापारियों की बल्ले-बल्ले
Image Credit : @ShriRamTeerth

अयोध्या का GST कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर, व्यापारियों की बल्ले-बल्ले

राम मंदिर के बाद अयोध्या के आर्थिक आंकड़ों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। 2021-22 में अयोध्या का जीएसटी कलेक्शन 990.14 करोड़ था, जो 2023-24 में बढ़कर 1798.22 करोड़ रुपये हो गया।

यह उछाल अयोध्या के लगभग 70,000 व्यापारियों के कारण संभव हुआ है, जो अब पर्यटन और धर्म आधारित व्यवसायों में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

66
राम मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, अयोध्या का पुनर्जागरण है
Image Credit : @ShriRamTeerth

राम मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, अयोध्या का पुनर्जागरण है

राम नवमी 2025 एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक बन गई है। अयोध्या अब सिर्फ रामलला के दर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक वैश्विक धार्मिक और आर्थिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। राम मंदिर के निर्माण ने जहां श्रद्धालुओं को भावनात्मक जुड़ाव दिया है, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार, व्यापार और सम्मानजनक जीवन की नई उम्मीदें भी दी हैं।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ankit Baliyan Murder: वायरल पोस्ट से लेकर आखिरी फोन कॉल तक, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग!
Recommended image2
स्कूल में हिजाब पहनना चाहती थी छात्रा, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी; जानें वजह
Recommended image3
₹40 हजार सालाना, 33% आरक्षण और लैपटॉप... महिलाओं के लिए सपा ने खोला वादों का पिटारा
Recommended image4
फ्री बस से फ्री टैबलेट तक... यूपी कैबिनेट के फैसलों में आपके लिए क्या है? पूरी खबर पढ़ें
Recommended image5
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिलीं 'EXPIRED' चॉकलेट, बैग लेकर टूट पड़े लोग-VIDEO वायरल
Related Stories
Recommended image1
VIDEO: 12 बजे जैसे ही सूर्य की किरणें पड़ीं रामलला के ललाट पर… पूरा अयोध्या झूम उठा!
Recommended image2
Ayodhya Ram Navami LIVE: रामलला का सूर्य तिलक बना ऐतिहासिक पल, साक्षी बनिए इस अद्वितीय क्षण का! देखिये वीडियो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved