- Home
- States
- Uttar Pradesh
- राम मंदिर: गर्भगृह का निर्माण कार्य 50% पूरा, 3000 मजदूर जुटे, सामने आईं कुछ तस्वीरें
राम मंदिर: गर्भगृह का निर्माण कार्य 50% पूरा, 3000 मजदूर जुटे, सामने आईं कुछ तस्वीरें
राम मंदिर का निर्मााण युद्धस्तर पर जारी है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने राम मंदिर के गर्भग्रह निर्माण की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कहा गया है कि गर्भगृह का निर्माण कार्य अपने अंतिम फेज में है।
| Published : Sep 26 2023, 11:29 AM IST / Updated: Sep 30 2023, 09:29 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अयोध्या. राम मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने राम मंदिर के गर्भगृह निर्माण की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कहा गया है कि गर्भगृह का निर्माण कार्य अपने अंतिम फेज में है। प्रथम तल के पिलर का काम करीब 50 प्रतिशत पूरा हो गया है।
राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण नवंबर तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। भूतल में संगरमर का फर्श बनकर तैयार है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर राम मंदिर निर्माण कार्य का रिव्यू करता रहता है।
दावा किया जा रहा है कि 100 दिन में राममंदिर उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगा। मंदिर निर्माण में मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है, ताकि समय पर काम पूरा हो।
यह भी पढ़ें-गढ़कुंडार किला: गायब हो गई थी पूरी बारात, कहते हैं अंदर है खजाना
करीब 3000 मजदूर राम मंदिर के निर्माण में जुटे हुए हैं। गर्भगृह का निर्माण 10 जनवरी से पहले पूरा करने का प्लान है। अगस्त, 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की नींव रखी थी।
यह भी पढ़ें-Ram Mandir में होने जा रहा कुछ ऐसा अद्भुत कि लोग देखकर दंग रह जाएंगे