यूपी के बदायूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के द्वारा सुसाइड का प्रयास किया गया। महिला पति से परेशान थी। उसका पति अपनी साली से शादी करना चाहता है।

बदायूं: सिविल लाइंस थाना इलाके के जहानाबाद में एक युवक पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। दरअसल युवक साली से शादी करना चाहता है। पत्नी के द्वारा जब इसका विरोध किया जा रहा तो वह पत्नी को प्रताड़ित कर रहा है। वहीं इस बीच महिला ने अपना गला चाकू से काट लिया है। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उसके पति को हिरासत में लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ससुराल जाने से मना करने पर की साली से शादी की जिद

जहानाबाद के रहने वाले अजब सिंह के साली के साथ संबंध तकरीबन दो साल पहले हो गए थे। इसके बाद वह अक्सर ससुराल जाता और पत्नी को भी साथ में नहीं ले जाता। किसी तरह से अजब सिंह की पत्नी नीतू को इस प्रेम संबंध के बारे में जानकारी हुई। नीतू ने जब अजब सिंह को ससुराल जाने से मना किया तो वह साली से शादी करने की जिद करने लगा। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

पुलिस ने अजब सिंह को हिरासत में लिया

इस बीच अजब सिंह के परिवारवालों ने भी उसे समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। वह अपनी साली के साथ शादी की जिद पर अड़ा हुआ है। इसी बीच नीतू ने सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे घर पर ही चाकू से अपना गला काट लिया। खून से लथपथ देख उसे अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को भी सूचना दी गई। मामले में थाना प्रभारी गौरव विश्नोई का कहना है कि उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से बातचीत की। युवक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि अजब सिंह साली से शादी करना चाहता है और इसी के चलते वह अक्सर मारपीट करता था। मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच महिला का इलाज अस्पताल में जारी है। 

सरकारी नौकरी का झांसा देकर की दोस्ती और फिर रेप कर बनाया वीडियो, हर कदम पर नर्स के साथ हुआ धोखा