UP News: प्रयागराज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। 

UP News: प्रयागराज के करछना तहसील से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दूसरे दिन ही एक दुल्हन एक बच्चे की मां बन गई। ये खबर सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। दूल्हे ने बच्चे को अपना मानने से इनकार करते हुए दुल्हन को स्वीकार करने से मना कर दिया।इस घटना के बाद दोनों परिवार में विवाद खड़ा हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के दूसरे दिन मां बनी महिला

24 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई और अगले दिन दुल्हन की विदाई हुई। लेकिन 25 फरवरी की रात दुल्हन को अचानक से पेट में दर्द हुआ जिससे घरवाले घबरा गए। महिला को तुरंत करछना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। यहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसकी डिलीवरी का समय आ गया है। यह सुनते ही दूल्हा और उसका परिवार सन्न रह गया।

यह भी पढ़ें: तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला, वीडियो बना बोली-"अब मोदी सरकार चल रही है!"

दूल्हे ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार

पेट में दर्द होने के बाद दुल्हन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दुल्हन नौ महीने की गर्भवती है और उसकी डिलीवरी किसी भी समय हो सकती है। यह सुनते ही दूल्हे के होश उड़ गए। लड़के ने कॉल करके ससुराल पक्ष को मौके पर बुला लिया। बच्चे के जन्म की खबर मिलते ही दूल्हे ने साफ कह दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है और वह न तो दुल्हन को अपनाएगा और न ही बच्चे को।