महाकुंभ के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वेक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लखनऊ। महाकुंभ के शुभारंभ के साथ ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां से बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या और काशी में भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीते कुछ दिनों से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्त प्रतिदिन श्री रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए मुख्यमंत्री लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने, यातायात को सुचारू बनाए रखने और सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है, जिससे भक्तों को बिना किसी कठिनाई के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है।