बुलंदशहर में देर रात सिलेंडर फटने से एक घर में भीषण हादसा हुआ। 5 लोगों की मौत हो गई, जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग घायल हैं और राहत कार्य जारी है।

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार की रात सिलेंडर विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। कई और लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। घटना सिकंदराबाद इलाके की है। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात 8:30 से 9:00 बजे के बीच हादसा हुआ। धमाका इतना तेज था कि घर का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के समय घर में 18-19 लोग थे। मेरठ जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ध्रुव कांत ठाकुर बताया है कि पुलिस को पांच लोगों के मारे जाने और कुछ के मलबे में दबे होने की जानकारी मिली थी।

धमाके के समय घर में मौजूद थे 18-19 लोग

बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि विस्फोट के समय घर में करीब 18 से 19 लोग मौजूद थे। आठ लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद तुरंत अग्निशमन दल, पुलिस टीम, नगर निगम की टीम, मेडिकल टीम और , एनडीआरएफ की टीम को भेजा गया। आनन-फानन में राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

डीएम ने कहा, "घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। विस्फोट के कारणों की जांच की जाएगी।"

बता दें कि पिछले महीने फिरोजाबाद में इसी तरह का हादसा हुआ था। पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका होने से 5 लोगों की मौत हो गई थी और 10 लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें- मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: वैगनआर ने माइलस्टोन 110 पर मारी टक्कर, 3 की मौत, 2 घायल