एटा के निधौली कला नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की बागी निर्दलीय प्रत्याशी शिखा गुप्ता ने जीत हासिल कर ली है। यहां बीजेपी ने देवलाल लोधी और समाजवादी पार्टी के वीरेंदर सिंह को टिकट दिया था।

एटा : यूपी निकाय चुनाव की स्थिति अब पूरी तरह साफ हो गई है। नतीजों (UP Nagar Nikay Chunav Result 2023) में बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की है। एटा में सभी 10 निकाय अध्यक्षों के वोटों की गिनती (Etah Nikay Chunav Result 2023) हुई। 4 नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायत में जनता ने अपना मुहर पहले ही लगा दिया था। शनिवार 13 अप्रैल को रिजल्ट भी आ गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निधौली कला नगर पंचायत रिजल्ट 2023

निधौली कला नगर पंचायत के रिजल्ट (Nidholi Kalan Nagar Panchayat Result 2023) का भी बेसब्री से इंतजार हो रहा था। यहां बीजेपी ने देवलाल लोधी,सपा के वीरेंदर सिंह को टिकट दिया था। दोनों को निर्दलीय शिखा गुप्ता ने हार का स्वाद चखा दिया है। शिखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ीं और जीत भी हासिल कीं। जीत के बाद उनके कार्यकर्ताओं का जश्न देखने लायक था। कई और उम्मीदवारों ने बीेजेपी से बागी होकर चुनावी मैदान में किस्तम आजमाया और जीत दर्ज की है।

एटा नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव रिजल्ट 2023

  • स्कीट नगर पंचायत से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी मानवी यादव की 22 वोटों से जीत।
  • अवागढ़ नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी के महेश पाल सिंह ने 20 वोट से जीत दर्ज की।
  • राजा का रामपुर नगर पंचायत में भाजपा से बागी निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता की जीत।
  • निधौली कला नगर पंचायत से बीजेपी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाली निर्दलीय प्रत्याशी शिखा गुप्ता ने चुनाव जीता।
  • जैथरा नगर पंचायत से भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी विवेक कुमार की जीत।
  • मिरहची नगर पंचायत से बीजेपी बागी निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी उपाध्याय ने जीत दर्ज की।

एटा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चुनाव रिजल्ट

  • एटा नगर पालिका परिषद से बीजेपी कैंडिडेट सुधा गुप्ता की बंपर जीत।
  • अलीगंज नगर पालिका परिषद से बीजेपी प्रत्याशी सुनीता गुप्ता की जीत।
  • मारहरा नगर पालिका परिषद से सपा उम्मीदवार शशि प्रभा की बड़ी जीत।
  • जलेसर नगर पालिका परिषद से भाजपा बागी निर्दलीय प्रत्याशी गौरी वर्मा को जीत मिली।

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट