UP के फरीदाबाद से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मां पर अपनी ही 17 साल की बेटी को घर के आंगन में दफनाने का आरोप लगा है।

UP Crime news: UP के फरीदाबाद से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मां पर अपनी ही 17 साल की बेटी को घर के आंगन में दफनाने का आरोप लगा है। आरोपी महिला का पति सऊदी अरब में रहता है। उसने पुलिस को अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत ईमेल के द्वारा दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस रविवार (23 जून) को फरीदाबाद वाले घर पहुंची और तलाशी ली। जिसके बाद शव को बरामद किया गया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम नतीजे आने के बाद आगे की जांच शुरू की जाएगी। मृत बेटी का नाम परवीना था। वो महज 17 साल की थी। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मां अनिता बेगम को हिरासत में ले लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस का कहना है कि लड़की के पिता ताहिर ने उन्हें 7 जून को अपनी लापता बेटी के बारे में ईमेल किया था। यह पूछे जाने पर कि उसे शिकायत करने में इतने महीने कैसे लग गए। इस पर पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति के अपनी पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। हालांकि, अनीता बेगम ने इस बात से इनकार किया कि उसने अपनी बेटी की हत्या की, पुलिस को बताया कि लड़की की मौत आत्महत्या से हुई। हालांकि, उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने उसे घर में दफनाया था। महिला ने कहा कि उसे डर था कि उसकी आत्महत्या की खबर से परिवार की बदनामी होगी और इसलिए उसने दो लोगों की मदद से उसे दफना दिया।

ये भी पढ़ें: UP : मौलाना ने मदरसे में किया गंदा काम, अब सलाखों के पीछे कटेंगे 10 साल

पीड़िता की मां ने बताई सच्चाई

पीड़िता की मां ने पुलिस को बयान दिया कि उसने बेटी को नहीं मारा है। उसकी बेटी के किसी के साथ अफेयर था। वो भाग सकती थी। इसके चलते हमने उसे घर में ही बंद कर दिया था। हालांकि, उसने सुसाइड कर लिया और मर गई। बदनामी के डर से हमने उसे घर में दफना दिया। यह एक बड़ी गलती थी। मैं इसे स्वीकार करती हूं। 

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला, STF ने दाखिल की चार्जशीट, 18 आरोपियों में एक सरकारी डॉक्टर