यूपी में शादी से पहले अपने होने वाले पति से बात कर रही एक महिला सिपाही ने अचानक सुसाइड कर लिया। पुलिस थाने के अंदर स्थिति बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर हुई इस घटना से पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। 

फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में स्थित थरियांव थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सुसाइड से पहले उसने अपने मंगेतर से बात की थी। फिर न जाने ऐसा क्या हुआ जो उसने बड़ा आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात तो यह है कि नवंबर में उसकी शादी होने वाली थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पांच साल से कर रही नौकरी

जानकारी के अनुसार जौनपुर के पतौरा निवासी प्रियंका सरोज फतेहपुर के थरियांव थाने में पिछले पांच साल से तैनात थी। वह रविवार को ड्यूटी खत्म करके कमरे पर पहुंची थी। थाना परिसर के अंदर ​स्थिति बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रहती थी। उसने खुदखुशी से पहले अपने मंगेतर से बात की थी। संभावना है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी। जिसके बाद उसने सुसाइड किया है। हालांकि महिला सिपाही ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।

यह भी पढ़ें : खूबसूरत महिला ने चुनाई के लिए बुलाया घर, अश्लील वीडियो बनाकर फंसाया

18 नवंबर को होनी थी शादी

प्रियंका की शादी तय हो चुकी थी। 18 नवंबर को वह शादी के बंधन में बंधने वाली थी। इससे पहले ही उसने ये कदम उठा लिया। वह रविवार रात को अपने मंगेतर से ही बात कर रही थी। जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। इस घटना की सूचना मिलने पर थाने पर तैनात सिपाही दौड़कर उसके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। इस मामले में एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि महिला सिपाही ने अपने कमरे के अंदर सुसाइड कर लिया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सहेलियों के साथ बीवी ने पति को लेटाकर किया ऐसा काम, प्राइवेट पार्ट भी काट डाला