Lokbandhu Hospital Fire: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित सरकारी लोकबंधु अस्पताल में आग लगी है। इस हादसे के चलते एक बुजुर्ग मरीज के मौत की खबर है। 200 से अधिक मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Lucknow Hospital Fire: लखनऊ के सरकारी लोकबंधु अस्पताल में सोमवार की रात भीषण आग लग गई। घटना करीब 10 बजे की है। आग तेजी से फैली और हॉस्पिटल में धुआं भर गया। मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस बीच खबर है कि ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आग लगते ही हॉस्पिटल के कर्मचारी, मरीजों के परिजन और दूसरे लोग तुरंत हरकत में आए। हॉस्पिटल में भर्ती 200 से अधिक मरीजों को बाहर निकाला गया और उन्हें दूसरे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरी मंजिल पर स्थित महिला चिकित्सा और आपातकालीन वार्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। आग तेजी से पूरे फ्लोर पर फैल गई।

Scroll to load tweet…

मेयर सुषमा खरकवाल बोलीं- सुरक्षित हैं सभी मरीज

लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल ने कहा, "आग पर काबू पा लिया गया है। हमारे सभी मरीज सुरक्षित हैं। उन्हें आसपास के अस्पतालों में भेज दिया गया है। एक मरीज है जो घर जाना चाहती है। इस समय, सभी सुरक्षित हैं। प्रशासन बहुत तेजी से लगा। फायर ब्रिगेड भी बहुत तेजी से लगा। बहुत अच्छा काम किया। इतनी भयंकर आग को इतनी जल्दी काबू पाया।"

Scroll to load tweet…