Ghaziabad Murder Mystery: क्या जेल से लौटे पति आसिफ को पत्नी प्राची और प्रेमी रिहान ने सच में खत्म करने की साजिश रची थी? प्रेम, धोखा और गोलीबारी में बदला कैसे बनी जानलेवा कहानी? पुलिस ने 5 गिरफ्तार किए, दो अब भी फरार!

Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद की मसूरी इलाके में 7 अक्टूबर की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। रफीकाबाद सिकरोड़ा रेलवे फाटक के पास स्कूटी सवार आसिफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस खौफनाक घटना के पीछे कौन था, और किसने इसे अंजाम दिया, यह अब पुलिस के खुलासे के बाद सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है प्राची और आसिफ की स्टोरी?

यूपी के गाजियाबाद में धर्म बदलकर शादी करने वाली प्राची उर्फ आशी ने अपने मुस्लिम पति आसिफ की हत्या करवा दी। दोनों ने 2022 में दूसरी शादी की थी। आसिफ के जेल जाने के बाद प्राची का अफेयर उसके दोस्त रेहान से हो गया। जेल से लौटे आसिफ को जब इसका पता चला तो विवाद बढ़ने लगा। जिसके बाद प्राची ने अपने प्रेमी रेहान के साथ मिलकर आसिफ को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार किया। 

 कैसे बनी आसिफ के हत्या की योजना?

पुलिस का कहना है कि आसिफ की पत्नी प्राची उर्फ अरशी और उसका प्रेमी रिहान इस हत्या के मुख्य सूत्रधार थे। जेल से लौटने के बाद आसिफ ने अपने घर में प्राची और रिहान के नाजायज संबंधों को रोकने की कोशिश की। वहीं, प्रेम और लोभ के बीच फंसे अरशी और रिहान ने उसे रास्ते से हटाने का खतरनाक फैसला किया।

क्या हुआ जब आसिफ जेल से लौटा?

आसिफ 2024 में जेल गया था। इस दौरान उसके दोस्त रिहान का उसके घर आना-जाना बढ़ा और उसकी पत्नी अरशी के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं। अप्रैल 2025 में जब आसिफ जेल से लौटा, तो उसने अरशी और रिहान के संबंधों का पता लगाया और मोबाइल छीनकर उन्हें मिलने से रोका। एक बार रंगे हाथों पकड़ लेने के बाद विवाद और बढ़ गया।

हमारे साथ रहने के लिए क्यों मारना पड़ा?

अरशी ने रिहान को कहा कि अगर वे साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें आसिफ को रास्ते से हटाना होगा। रिहान ने अपने साथी बिलाल, जीशान, उबैश, गुलफाम और दानिश के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पहले उन्होंने नशे की गोलियों के जरिए मारने की कोशिश की, लेकिन अरशी ऐसा करने में असफल रही। इसके बाद गोलीबारी की योजना बनाई गई। फिर रेहान और उसके तीन साथियों ने आसिफ के मुंह में पिस्टल की नाल डालकर ट्रिगर दबा दिया। अब पत्नी प्राची, प्रेमी रेहान और तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पहली पत्नी जूही से मिलने पर हत्या क्यों हुई?

आसिफ रोज शाम को अपनी पहली पत्नी जूही से मिलने जाता था। इसे हत्या का सही मौका मानते हुए रिहान और उसके साथियों ने फाटक पर इंतजार किया और ताबड़तोड़ फायरिंग करके उसे मार डाला।

पुलिस ने कैसे किया खुलासा?

पुलिस ने इस खौफनाक साजिश में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्राची, रिहान, बिलाल, जीशान और उबैश शामिल हैं। गुलफाम और दानिश अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन तमंचे भी बरामद किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्राची 6 महीने की गर्भवती है।।