यूपी के गोरखपुर में उस दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला जब एक युवती अपना सामान लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती का आरोप था कि प्रेमी ने ही उसकी शादी को तुड़वा दिया है।

गोरखपुर: पिपराइच इलाके के लूहसी गांव में गुलरिहा इलाके की एक युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती सामान लेकर प्रेमी के घर पर पहुंची थी और इसी के बाद जमकर हंगामा देखा गया। मामला पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हो सका। हालांकि युवती के इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के बाद ग्रामीण इसे कुछ पलों के लिए आई हुई शांति बता रहे हैं। उनका कहना है कि युवती इतनी आसानी से मानने वाली नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी पर लगाया शादी तुड़वाने का आरोप

युवती की ओर से आरोप लगाया गया कि प्रेमी ने उसकी शादी तुड़वा दी है। लिहाजा अब वह प्रेमी के साथ उसी के घर में रहेगी। इस बीच युवती के द्वारा पुलिस को भी बुला लिया गया। हालांकि प्रेमी के घरवालों ने युवती को वहां रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और आखिरकार युवती अपना सामान लेकर वापस घर लौट गई। इस पूरे हंगामे के बीच ग्रामीणों की भीड़ भी वहां पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने हंगामे के बीच युवती को समझाने का जमकर प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। आखिरकार पुलिस के समझाने पर युवती वापस घर जाने को तैयार हुई।

घंटों चला हंगामा पुलिस के समझाने पर हुआ शांत

प्राप्त जानकारी के अनुसार लूहसी गांव के युवक का प्रेम संबंध गुलरिहा की युवती के साथ चल रहा था। इस बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी को दूसरी जगह पर करवा दिया। युवती के शादी के बाद भी उसकी बातचीत युवक से होती रही। जब ससुरालवालों और पति को इस बारे में पता लगा तो युवती की शादी टूट गई। इसके बाद युवती अपना सामान लेकर पिपराइच से सीधे प्रेमी के घर पर पहुंच गई। यहां उसने जमकर हंगामा किया। हालांकि यहां प्रेमी के घरवालों ने उसे अपने घर में रखने से साफ इंकार कर दिया। अपने हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान युवती ने पुलिस को भी फोन कर दिया। हालांकि घंटों चले हंगामे के बाद मामला शांत हुआ और युवती वापस अपने घर गई।

7 फेरों तक नहीं पहुंचा 8 साल पहले मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार, शादी की बातचीत पर प्रेमिका के सामने मिली सजा-ए-मौत