यूपी के गोरखपुर में एक महिला ने शनिवार देर रात पति और दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक ने 8 माह पहले महिला से दूसरी शादी की थी।

अनूप शुक्ला

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार देर रात एक महिला ने पति और दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। बता दें कि यह मामला सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पांच सहबाजगंज का है। हत्या के बाद महिला ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी कि कुछ लोग उसके पति और बेटों से मारपीट कर रहे हैं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला ने एक कमरे की ओर इशारा कर दिया। जब पुलिस ने कमरा खोलकर देखा तो एक युवक और दो लड़के बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ हुए थे।

8 माह पहले की थी दूसरी शादी

बता दें कि सहबाजगंज निवासी 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से दो बेटे आर्यन और पीहू उर्फ आरो थे। बताया गया कि अवधेश ने करीब 8 महीने पहले संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मझगांवा में रहने वाली नीलम से दूसरी शादी की थी। नीलम की अवधेश से दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसकी एक बेटी है। शादी के बाद नीलम और उसकी बेटी अवधेश और सौतेले बेटों के साथ रहने लगी थी। आरोप है कि दूसरी पत्नी नीलम ने अवैध संबंध के चलते पति और सौतेले बेटों की हत्या की है।

पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

फिलहाल पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि महिला के बताए अनुसार, घटनास्थल पर किसी अन्य के होने की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू को भी मौके से बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी सहजनवां नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि महिला से मामले की पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ में पहले महिला काफी देर तक पुलिस को गुमराह करती रही। लेकिन सख्ती किए जाने पर महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

उमेश पाल हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला माफिया अतीक का बेटा असद, CCTV से 4 हमलावरों की हुई पहचान