Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 26 जून तक तेज हवाओं और वज्रपात की भी संभावना है। वहीं, पूर्वांचल में 24 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक मानसून प्रदेश के 56 जिलों में पहुंच चुका है और अगले 24 घंटे में यह 19 और जिलों को कवर कर लेगा। लखनऊ समेत 65 जिलों में 26 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और कई जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी में लगातार बारिश हो रही है और पूर्वांचल के कई जिलों में 24 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में कमी आई है। प्रदेश के किसी भी जिले में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं रहा।

यह भी पढ़ें: Khan Sir की दूसरी रिसेप्शन पार्टी, लेकिन पार्टी में नहीं आईं AS खान, क्या थी वजह?

कई हिस्सों में भी भारी बारिश की आशंका

21 से 26 जून के बीच पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को लखनऊ, खीरी, श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, हमीरपुर और सीतापुर जैसे जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में और गिरावट आई है।

झांसी में शुक्रवार को दिन का तापमान सबसे कम 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। लखनऊ में दिन का तापमान 35 और रात का 25 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से राहत मिलने से लोगों को बहुत सुकून मिला है और यह राहत का मौसम अगले 5-6 दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा।