मुरादाबाद जिले में एक खेत से भगवान शिव की प्राचीन मूर्ति निकलने का मामला सुर्खियों में है। यह मूर्ति एक किसान अपने घर लेकर चला गया था। हालांकि बाद में उसे जब्त कर लिया गया। 

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक खेत से भगवान शिव की प्राचीन मूर्ति निकलने का मामला सुर्खियों में है। यह मूर्ति एक किसान अपने घर लेकर चला गया था। हालांकि बाद में उसे जब्त कर लिया गया। खेत से शिवजी की मूर्ति निकलने की खबर जैसे ही आसपास के इलाकों में फैली, लोग उसे देखने जुट गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुरादाबाद में मिली शिवजी की प्राचीन मूर्ति, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1.मुरादाबाद जिले में खेत से शिवजी की प्राचीन मूर्ति निकलने का मामला बिलारी तहसील के सरथल खेड़ा गांव का है।

2. 15 अक्टूबर की दोपहर सरथल गांव का एक किसान अपने खेत जोत रहा था। तभी उसे भगवान शिवजी की एक प्राचीन मूर्ति मिली।

3.भगवान शिवजी की यह प्राचीन मूर्ति खेत का मालिक अपने साथ घर लेकर चला गया था। हालांकि उसकी खबर प्रशासन तक पहुंच गई।

4. हालांकि प्रशासन पहले मूर्ति मिलने की बात से अनजान था। अब SDM राज बहादुर सिंह ने कहा कि मूर्ति को किसान के कब्जे से लेकर पुरातत्व विभाग को सौंप दिया गया है। पुरातत्व विभाग यह पता करेगा कि मूर्ति कितनी पुरानी है।

5. जानकारी के अनुसार, बिलारी तहसील के सरथल गांव में पुरातत्व विभाग का सर्वे चल रहा है। पुरातत्व विभाग के कब्जे वाली जमीन के पास ही रमेश पाल का खेत है।

6. रमेश पाल रविवार को अपना खेत जोत रहा था। ट्रैक्टर से काम करते समय अचानक जमीन में पत्थर के टकराने की आवाज आई।

7. ट्रैक्टर के चढ़ने से शिवजी की मूर्ति के दो टुकड़े हो गए। रमेश ने उसे साधारण पत्थर समझकर खेत की मेढ़ पर फेंक दिया।

8.इसी बीच गांव का रहने वाला धर्मवीर उस जगह से निकला। उसने जब पत्थर को देखा, तो वो समझ गया कि ये शिवजी की कोई प्राचीन मूर्ति है।

9. बता दें कि सरथल खेड़ा गांव में लगातार पुरातात्विक महत्व की चीजें मिल रही हैं। सरथल खेड़ा में करीब 35 बीघा जमीन को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग सर्वे कर रहा है।

10. सरथल गांव में एक 10 फीट का टीला भी है, इसके नीचे से पुरातात्विक महत्व की कई दुर्लभ चीजें मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें

अलीगढ़ में उपद्रवियों ने तलवारें लहराकर रोका 'राम बारात' का रास्ता, 150 के खिलाफ FIR

इजरायल-हमास युद्ध: किसने दी पूरी दुनिया में आग लगने की धमकी?