Uttar Pradesh history: उत्तर प्रदेश, भारत का सबसे बड़ा राज्य, जिसका इतिहास 4000 साल पुराना है और जिसने देश को 9 प्रधानमंत्री दिए हैं। आबादी और क्षेत्रफल में विशाल, यह राज्य कई राज्यों से घिरा है और इसके 75 जिले हैं।

Uttar Pradesh geographical facts: उत्तर प्रदेश… एक ऐसा राज्य जिसकी आबादी कई देशों से ज्‍यादा है, जिसकी भूमि ने भारत को 9 प्रधानमंत्री दिए और जिसका इतिहास हजारों साल पुराना है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि यूपी का क्षेत्रफल कितना है, इसमें कितने जिले हैं और ये किन-किन राज्यों से सटा है? आइए जानें देश के सबसे बड़े और महत्‍वपूर्ण राज्‍य उत्तर प्रदेश की पूरी कहानी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4000 साल पुराना इतिहास: आर्यों से शुरू हुई थी उत्तर प्रदेश की पहचान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश का इतिहास करीब 4000 साल पुराना है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में इस भूमि पर आर्यों का अधिकार था। उन्होंने यहाँ कई युद्ध लड़े और आसपास के क्षेत्रों पर विजय प्राप्त की। ऐतिहासिक दृष्टि से यह इलाका वेदों, उपनिषदों, बौद्ध धर्म और मुगल साम्राज्य तक का साक्षी रहा है।

उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर प्रदेश 2,40,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य ही नहीं, बल्कि क्षेत्रफल में भी प्रमुख राज्यों में शामिल है। यह राज्य 23°52'N और 31°28'N अक्षांशों और 77°3′ और 84°39'E देशांतरों के बीच स्थित है।

यूपी की सीमाएं कितने राज्यों से जुड़ी हैं?

उत्तर प्रदेश की सीमाएं 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली को छूती हैं। ये राज्य हैं:

  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • हरियाणा
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • बिहार
  • और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली

कुल कितने जिले हैं उत्तर प्रदेश में?

उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से लखीमपुर खीरी सबसे बड़ा जिला है, जो लगभग 7,680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

दुनिया के नक्शे पर यूपी कहां ठहरता है?

उत्तर प्रदेश का आकार कई देशों से बड़ा है:

  • फ्रांस के आधे क्षेत्रफल के बराबर
  • पुर्तगाल से तीन गुना
  • आयरलैंड से चार गुना
  • स्विट्जरलैंड से सात गुना
  • बेल्जियम से दस गुना
  • और इंग्लैंड से थोड़ा बड़ा

यह तुलना बताती है कि उत्तर प्रदेश का महत्व सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि वैश्विक नक्शे पर भी कम नहीं है।

राज्य गठन और नामकरण का सफर

उत्तर प्रदेश का गठन 1 अप्रैल 1937 को यूनाइटेड प्रोविन्स के रूप में हुआ था। बाद में 1950 में इसे उत्तर प्रदेश के नाम से पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

जनसंख्या और राजनीतिक ताकत

2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19,98,12,341 है। राजनीतिक रूप से भी यह राज्य अत्यंत महत्वपूर्ण है:

  1. लोकसभा सीटें: 80
  2. राज्यसभा सीटें: 31
  3. विधानसभा सीटें: 403+1
  4. विधान परिषद: 100 सदस्य

देश को 9 प्रधानमंत्री देने वाला राज्य

उत्तर प्रदेश ने भारत को अब तक 9 प्रधानमंत्री दिए हैं:

  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. लाल बहादुर शास्त्री
  3. इंदिरा गांधी
  4. चौधरी चरण सिंह
  5. राजीव गांधी
  6. वी.पी. सिंह
  7. चंद्रशेखर
  8. अटल बिहारी वाजपेयी
  9. नरेंद्र मोदी (वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र – वाराणसी)

उत्तर प्रदेश केवल क्षेत्रफल या जनसंख्या के हिसाब से नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक विरासत के कारण भी देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। इसकी विविधता और विकास क्षमता इसे एक अनूठी पहचान दिलाती है।