UP weather update: होली के रंग में भंग! यूपी के 22 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव, जानिए आपके शहर का हाल।

UP Weather Today:  होली का पर्व रंगों और खुशियों से भरा हुआ है, लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम के बदलते रंग भी देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर लोग होली की धूम मचाने में लगे हैं, वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। जानिए उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल और क्या कह रहे हैं मौसम वैज्ञानिक।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। 9 मार्च को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है, और इसके कारण आज यानी होली के दिन यूपी के 22 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Sambhal Holi 2025: शुक्रवार की नमाज दोपहर 2:30 बजे के बाद, Police की सख्त निगरानी, Peaceful Celebration की तैयारी

UP में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, यह 22 जिले हैं जहां बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है:

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके।

लखनऊ का मौसम: धूप का असर, तापमान में हल्की गिरावट

लखनऊ में मौसम गुरुवार को थोड़ा बदलता हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी। बुधवार के मुकाबले तापमान में हल्की कमी देखी गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था, वहीं गुरुवार को यह 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।

झांसी में गर्मी का असर

गुरुवार को उत्तर प्रदेश का झांसी सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक है। वहीं, अयोध्या में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहेंगी।

यह भी पढ़ें: Holi 2025 : होली के रंग और रमजान की इबादत! UP में हाई अलर्ट! होली और जुमे को लेकर सड़कों पर भारी पुलिस फोर्स