नोएडा DCP और IPS अधिकारी यमुना प्रसाद के लखनऊ स्थित घर में चोरी की वारदात हुई। चोर घर की खिड़की की ग्रिल काटकर लाखों का माल ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।

यूपी की राजधानी में अपराधी अपनी हरकतों से कानून को चुनौती दे रहे हैं, ऐसी ही एक घटना सामने आई है। नोएडा में DCP के पद पर तैनात IPS अधिकारी यमुना प्रसाद के लखनऊ स्थित घर में चोरी हो गई। चोर घर के पीछे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे और लाखों का माल ले उड़े। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं IPS यमुना प्रसाद?

यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यमुना प्रसाद 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं। उनका जन्म 12 जुलाई 1977 को उत्तर प्रदेश में हुआ। उनके पिता का नाम घनश्याम प्रसाद है। यमुना प्रसाद ने बीए (समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान) और एमए (आधुनिक एवं चिकित्सा इतिहास) की पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ें: Greater Kanpur के आगे फेल हो जाएगा Greater Noida? कानपुर होगा पूरी तरह आधुनिक!

लखनऊ का घर कई समय से था खाली

यमुना प्रसाद का लखनऊ स्थित यह घर लंबे समय से खाली था। घर की देखभाल उनके रिश्तेदार असित सिद्धार्थ कर रहे थे। 22 सितंबर को जब असित घर पहुंचे, तो बिजली नहीं थी, लेकिन उन्हें कुछ असामान्य नहीं लगा।

23 सितंबर को जब बिजली विभाग की टीम ने घर का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। चोरों ने घर के कमरे और अलमारियां बिखेर दीं। घर से नकदी, चांदी के बर्तन, गिफ्ट आइटम और बाथरूम की टोटियां तक चोरी कर ली गईं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही विकास नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

यह भी पढ़ें: लखनऊ का वायरल तेंदुआ निकला AI जनरेटेड, मजाक-मजाक में फैली अफवाह! दो गिरफ्तार