लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बने आधुनिक स्केटिंग ग्राउंड ने युवाओं को सुरक्षित और बेहतर अभ्यास का मंच दिया है। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए इसे उनके वादों की पूर्ति और खेल प्रतिभाओं के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बना अत्याधुनिक स्केटिंग ग्राउंड अब केवल एक खेल सुविधा नहीं रहा, बल्कि यह हजारों बच्चों और युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाला केंद्र बन गया है। इस पहल के लिए खिलाड़ियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।
आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर से बदली खेल की तस्वीर
खिलाड़ियों द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में इस स्केटिंग ग्राउंड को “दूरदर्शी और युवा-केंद्रित नेतृत्व का परिणाम” बताया गया है। उन्होंने कहा कि पहले बच्चे सड़कों पर जोखिम उठाकर अभ्यास करते थे, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणादायक माहौल मिल रहा है।
'सड़कों से स्टेडियम तक'- खिलाड़ियों की भावनाएं
बच्चों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आपने हमें सड़कों से निकालकर स्टेडियम तक पहुंचाया है। अब हमारा लक्ष्य स्टेडियम से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना है। यह बयान प्रदेश में उभरती खेल प्रतिभाओं के आत्मविश्वास और भविष्य की नई दिशा को दिखाता है।
2022 की मुलाकात का वादा हुआ पूरा
खिलाड़ियों ने 16 जुलाई 2022 की उस मुलाकात को याद किया, जब उन्होंने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखी थीं। उनका कहना है कि उस समय मिला आश्वासन अब जमीन पर दिखाई दे रहा है। यह स्केटिंग ग्राउंड सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का प्रतीक बन गया है।
खेल सुविधाओं से आगे-युवाओं के भविष्य का निर्माण
यह पहल सिर्फ खेल अवसंरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के आत्मविश्वास, ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का माध्यम बन रही है। “युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति” के संकल्प को साकार करते हुए यह कदम उत्तर प्रदेश को खेल प्रतिभाओं का मजबूत केंद्र बनाने में मदद कर रहा है।
खिलाड़ियों और कोच ने जताया आभार
कोच अंजनी कुशवाहा के साथ-साथ आद्विका चौरसिया, श्रुति श्रीवास्तव, नफीसा नवाज, वृद्धि कश्यप, सुजैन नवाज, प्रीत मिश्रा, अव्याना सिंह, सिद्धि ऋषिता चतुर्वेदी, सांविका, अजान खान, समायरा, आयमान के. काकोर, शिवाय पाठक, शाहजैब नवाज, हैदर नवाज, गोत्रा देशपांडे, आश्चर्य खरे, राघवन श्रीवास्तव, निखिल यादव, एशन राज सिंह और निर्मल तंवर भाटी सहित कई खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।


