यूपी के कानपुर में प्रेमिका की हत्या की वारदात के बाद आरोपी ने उसके बेटे को भी दर्दनाक मौत दी। आरोपी ने बताया कि महिला उसके प्रेम संबंधों ने रोड़ा बन रही थी। इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

कानपुर: जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम सीमा दिवाकर उसके 12 साल के बेटे आदित्य की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार की सुबह बिल्हौर के बलरामनगर से सामने आई। यहां किराए के मकान में रह रही महिला का शव उसके कमरे में चारपाई पर पड़ा था। महिला के बेटे का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। महिला 8 साल से अपने पति से अलग रह रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमिका लगातार बना रही थी शादी का दबाव

महिला और उसके बेटे की हत्या की इस वारदात को उसके प्रेमी ने अंजाम दिया है। दरअसल महिला का प्रेम प्रसंग रसूलाबाद के पलिया बांस खेड़ा गांव के रहने वाले नरेंद्र यादव के साथ चल रहा था। नरेंद्र ने खुद हत्या की वारदात को कबूल करते हुए बताया कि सीमा दूसरी महिलाओं के साथ उसके प्रेम संबंध में बाधा बन रही थी। इसी के साथ उस पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसी के चलते उसने विवाद के बाद सीमा की हत्या की और फिर बेटे को भी लटका दिया। मामले में महिला के पति मनोज दिवाकर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बेटे को रोता देख आरोपी ने उसे भी उतारा मौत के घाट

इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी नरेंद्र ने दरिंदगी की सभी हदों को पार किया उसने विवाद के बाद प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद बेटे को मौत के घाट उतारा। आरोपी ने बताया की बेटा मां का शव देखकर रो रहा था। इसी बीच सीमा की हत्या कर नरेंद्र बेफिक्र होकर सुबह नहाने चला गया। जब वह वापस आया तो उसने देखा कि आदित्य फिर रो रहा है और बार-बार कह रहा है कि उसने (नरेंद्र ने) उसकी मां को मार दिया। इतना सुनते ही नरेंद्र का पारा चढ़ गया और उसने दुपट्टे से आदित्य का गला घोंटकर उसे फंदे से लटका दिया।

Scroll to load tweet…

आरोपी के कई महिलाओं के साथ थे संबंध

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पकड़े जाने के बाद कई बार अपना बयान बदला। हालांकि काफी देर बाद उसने इस घटना को स्वीकार कर पुलिस को पूरा सच बताया। आरोपी ने कहा कि वह ढाई साल से सीमा के साथ लिव-इन में रह रहा था। इस बीच उसके गांव में कई और महिलाओं के साथ भी संबंध हो गए थे। इसी के चलते वह सीमा के पास कम जाता था। घटना वाले दिन वह सीमा के पास पहुंचा और किसी विवाद के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

सप्ताहभर पहले खाई कसम निभाता इंद्रबहादुर तो बच जाती 4 जिंदगियां, कर्ज में मिट गया पूरा परिवार