Kaushambi News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की सिराथू तहसील के भैंसहापर गांव में एक सांप के पकड़े जाने से जश्न मनाया जा रहा है। क्योंकि इस सांप ने एक नाबालिग बच्ची को 42 दिन में 10 बार डसा था। जिसकी वजह से इलाके में दहशत का माहौल था।

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में इस वक्त एक सांप की खूब चर्चा हो रही है। इस सांप ने भैंसहापर गांव में 42 दिनों से दहशत फैला रखी थी, जिसने एक 15 साल की लड़की को 10 बार डसा है। अच्छी बात यह रही कि नाबालिग का हर बार समय पर इलाज होने की वजह से वह जीवित है। ग्रामीणों और रेक्क्यू टीम ने करीब 5 घंटे की मेहनत के बाद आज उस सांप को पकड़ लिया है। जिससे पीड़ित बच्ची और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौशांबी जिले के सिराथू तहसील के भैंसहापर गांव की घटना

दरअसल, यह मामला कौशांबी जिले के सिराथू तहसील के भैंसहापर गांव की है। जहां 9वीं की छात्रा रिया मौर्य को सांप ने 10 बार डसा था। पिता राजेंद्र मौर्य हर चार से पांच दिन के बीच बेटी को अस्पताल में एडमिट कराते थे। लेकिन तीसरी काटने के बाद बेटी की हालात ज्यादा बिगड़ी तो डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया, परिजनों ने समय पर इलाज कराया और वो सही हो गई।

यह भी पढ़ें-UP के कौशांबी का शॉकिंग मामला : 15 साल की लड़की को सांप ने एक महीने में 9 बार डसा

22 जुलाई से 3 सिंतबर तक सांप ने 10 बार काटा

  • रिया को पही बार 22 जुलाई सांप ने काटा था। 
  • दूसरी बार 13 अगस्त को फिर से सांप ने रिया को डसा।
  •  27 अगस्त से 30 अगस्त तक सांप ने रिया को 4 बार काटा।
  • 3 सितंबर को फिर सांप ने रिया को डसा था। इस तरह 42 दिन में सांप ने करीब 10 बार काटा।

पीड़ित परिवार ने सरकार से लगाई थी गुहार

रिया के परिवार ने बताया कि सांप ने कभी रिया को बाथरूम में तो कभी खेत तो कभी घर के बाहर डसा। बार बार सांप के डसने के बाद परिवार ने प्रशासन और सरकार से इलाज के लिए आर्थिक मदद करने के लिए गुहार लगाई थी। उनका कहना था कि हमारी आर्थिक मदद की जाए, क्योंकि वह इलाज में ज्यादा पैसा खर्च कर चुके हैं। अब वो सक्षम नहीं है, इसलिए झाड़ृ-फूंक का सहारा लेना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-Balaghat News : 2 बहनों के बाद 2 भाइयों को भी सांप ने डस कर मार डाला