UP News: कुशीनगर में सगाई से पहले युवती गायब, जेवर भी साथ ले गई। परिवार हैरान, पुलिस जांच में जुटी। क्या था पूरा मामला?

Up Ajab Gajab: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सगाई से पहले युवती ने ऐसा काम किया कि परिवार के लोग दंग रह गए। घर में सगाई की तैयारियां चल रही थीं। मेहमान भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार थे, लेकिन चंद घंटे पहले ही मजा किरकिरा हो गया। सुबह जब लोग उठे तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक युवती अपनी सगाई से करीब छह घंटे पहले घर में रखे जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। सुबह उठने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद आनन-फानन में कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- दिनभर पति के साथ… रात होते ही प्रेमी की बाहों में! वाराणसी में रिश्तों की हदें पार

सगाई से पहले प्रेमी के साथ भागी

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती की शादी परिजनों ने तय कर दी थी। 20 जून को उसकी सगाई होनी थी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। रिश्तेदार भी आ चुके थे। आरोप है कि 20 जून को भोर में युवती अपने घर से सोने के जेवर लेकर गांव के ही एक युवक के साथ भाग गई।

जब परिजन जागे तो नजारा देख दंग रह गए

सुबह जब लोग जागे तो युवती कमरे में नहीं थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों ने युवती को खोजने का प्रयास किया, ताकि सगाई की रस्म हो सके। युवती के न मिलने पर रस्म स्थगित कर दी गई। थाना प्रभारी राजप्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवती को बरामद करने में लगी है।

ये भी पढ़ें- Lucknow: 'डियर वाइफ' मोहिनी के साथ रह रही थी सुधा, अब मिली फंदे से लटकी लाश!