कुशीनगर में एक महिला के साथ घर में घुसकर गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से वार किया। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता की मदद करने के बजाय दबाव बनाकर सुलह कराने की कोशिश की।

UP Crime: यूपी के कुशीनगर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दुस्साहसी दरिंदों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप करने के बाद हैवानियत करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार किया। हद तो यह है कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की बजाय पीड़ित परिवार पर ही केस न करने का दबाव बनाती रही। पीड़िता को परिजन ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सेवरही थानाक्षेत्र का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई महीने से परेशान कर रहे थे दरिंदे

सेवरही थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला को पिछले एक महीना से कुछ दरिंदे परेशान कर रहे थे। छेड़छाड़ से आजिज परिवार स्थानीय थाने में भी शिकायत की लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। परेशान पति ने शिकायत नहीं सुने जाने पर राज्य सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। उधर, मनबढ़ों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा था। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 23 सितंबर की रात में मनबढ़ उसके घर में घुस गए। उसका यौन उत्पीड़न करते रहे। चाकू की नोंक पर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला का गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार किया।

पुलिस घंटों थाने में बैठाकर सुलह का दबाव बनाती रही

उधर, गैंगरेप की सूचना के बाद पुलिस ने पीड़िता व उसके परिजन को थाने में काफी घंटे तक बैठाए रखा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस उसकी हालत का परवाह किए बगैर उसे थाने में ही घंटों बैठाए रही और सुलह के लिए दबाव बनाती रही। पीड़िता के पति ने बताया कि पुलिस ने उस पर समझौता कराने का दबाव बनाया।

मामला सबकी जानकारी में होने पर अस्पताल में भर्ती कराया

पीड़िता के पति ने बताया कि जब मामले की जानकारी होने के बाद कई लोग थाने पहुंचने लगे तो पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

अभी एफआईआर भी दर्ज नहीं

पीड़िता की तहरीर के बाद भी पुलिस ने अभी एफआईआर भी दर्ज नहीं किया है। हालांकि, डॉक्टर्स ने गैंगरेप की पुष्टि की है। उधर, सपा सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय ने गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात कर उसका हाल जाना। उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली पर ही सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें:

बुलंदशहर: वो चाहता था- मां पत्नी की तरह रहे, अब उम्रभर जेल में रहेगा दरिंदा बेटा