समाजवादी पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में 65 सीटों पर उम्मीद्वार उतारेगी। इसी के साथ गठबंधन के लिए 15 सीटें भी छोड़ेगी। 

दिल्ली. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 65 सीटों पर अपने उम्मीद्वार उतारेगी। जिन सीटों से चुनाव लड़ना है उनके उम्मीद्वार भी फायनल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी ने इस संबंध में कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा कर गठबंधन के लिए 15 सीटें छोड़ने का भी फैसला लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2024 की रणनीति तैयार

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अ​खिलेश यादव ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति तैयार करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक पार्टी मुख्यालय में रखी थी। जिसमें अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करें। उनका कहना था कि 65 सीटों पर सपा आनी चाहिए।

65 सीटों पर सपा की जीत

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने के लिए भी कहा, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करेगी। इसलिए कार्यकर्ता अभी से अलर्ट हेा जाएं। ताकि 2024 में कम से कम 65 सीटों पर सपा की जीत हो।

18 वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो जाएगा। इससे पहले अप्रैल मई 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी थी। जिसमें लगातार दूसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।

यह भी पढ़ें: राजनीति में जय वीरू और गब्बर की एंट्री, एक दूसरे को चोर और डाकू बोल रहे भाजपा कांग्रेस के दिग्गज नेता

इन 15 सीटों को गठबंधन के लिए छोड़ा

लोकसभा चुनाव में अमेठी, रायबरेली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, आगरा, बागपत, मथुरा, बुलंदशहर, वाराणसी, प्रयागराज, बांसगांव, देवरिया, झांसी, महाराजगंज इन 15 सीटों पर सपा ने गठबंधन की अन्य पार्टियों के लिए जगह छोड़ी है। बाकी सभी 65 सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने उम्मीद्वार उतारेगी।

यह भी पढ़ें: शिवराज​ सिंह चौहान ने डिंडौरी जिले में की सभाएं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर साधा निशाना