उत्तरप्रदेश से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां 50 साल के एक दरिंदे ने महज 1 साल की मासूम के साथ हैवानियत की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बहराइच. उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में शनिवार को एक 50 साल के अधेड़ ने 1 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की है। कहा जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को धर दबोचा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी को कई टीमें बनाकर धर दबोचा

जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहले बच्ची को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद आरोपी को कई टीमें बनाकर धर दबोचा। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह नशे की हालत में था। उसी दौरान उसने बच्ची के साथ गलत काम किया।

इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

मासूम बच्ची को बहराइच में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के​ लिए लखनऊ रेफर किया गया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि फिलहाल बच्ची की अवस्था स्थिर है।

पॉक्सों एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी ने बच्ची को अपने घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया था। ये मामला उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा थान क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए है।