Lucknow News: गोसाईगंज में भगवा वस्त्र धारण किए युवक नॉनवेज खाते नजर आने पर विवाद हुआ। दिनेश शर्मा और उसके मित्र सुभाष की कहासुनी हाथापाई तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Lucknow Non Veg Controversy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में 17 अगस्त की देर रात एक साधारण ढाबे पर विवाद ने लोगों का ध्यान खींच लिया। मामला उस समय गर्मा गया जब भगवा वस्त्र धारण किए युवक दिनेश शर्मा अपने मित्र सुभाष के साथ नॉनवेज (चिकन) खा रहे थे।
इसी बीच एक युवक, नरेंद्र सिंह, ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने दिनेश से कहा, “भगवा वस्त्र पहनकर नॉनवेज खा रहे हो, तुम्हें शर्म नहीं आती।” यह शब्द ही इतनी बड़ी बहस की शुरुआत बने कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
घटना 17 अगस्त की देर रात की है। दिनेश शर्मा ने भगवा वस्त्र और चोटी के साथ अपने दोस्त सुभाष के साथ ढाबे पर खाना खा रहे थे। इस दौरान नरेंद्र सिंह वहां आए और उन्होंने दिनेश के पहनावे और खाने पर सवाल उठाया।शुरुआत में दोनों के बीच केवल शब्दों का आदान-प्रदान हुआ, लेकिन जल्द ही यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। गोसाईगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आरोपी सुभाष को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और ढाबे पर मौजूद अन्य लोग हस्तक्षेप कर मामले को बढ़ने से रोके।
सोमवार को इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनेश और सुभाष एक व्यक्ति को मारते हुए और गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। ढाबे पर मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करते दिख रहे हैं, और इसके बाद दोनों वहां से चले जाते हैं।
