लखनऊ में 18 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा, विजिबिलिटी 10 मीटर तक गिरी। तापमान 22°C/10°C से नीचे रहेगा। AQI 400+ दर्ज, ऑरेंज अलर्ट जारी। हालात देखते हुए स्कूल 9 बजे के बाद खुलेंगे। कोहरे और ठंड को देखते हुए पश्चिमी UP के लिए 72 घंटे का अलर्ट।
Lucknow Weather Today 18th December: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे के आतंक से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धुएं और कोहरे वाले स्मॉग के चलते विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर रह गई है। इसका असर बुधवार को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में भी देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 दिसंबर को कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
18 दिसंबर को लखनऊ में कितना रहेगा तापमान?
गुरुवार 18 दिसंबर को भी लखनऊ में कोहरे की चादर छाई रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि रात में 10 डिग्री के नीचे रह सकता है। कोहरे के साथ शीतलहर वाली ठंड और प्रदूषण के चलते राजधाी में हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम काफी हद तक साफ रहने के आसार हैं, लेकिन सुबह कोहरा रह सकता है।
लखनऊ में AQI 400 के पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को लखनऊ के कई इलाकों में हवा की क्वालिटी ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और AQI 426 दर्ज किया गया। गुरुवार 18 दिसंबर को भी इसमें ज्यादा सुधार की गुंजाइश नहीं है और यह 400 के पार बना रहा सकता है। लखनऊ में लगातार बढ़ती ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। DM के आदेश के मुताबिक, 1 से 12वीं कक्षा तक के स्कूल अब सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू होंगे।
मौसम विभाग का अगले 72 घंटो के लिए अलर्ट
कानपुर-लखनऊ समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 72 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे के कारण कानपुर के चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर विजिबिलिटी जीरो हो गई। वहीं, शहर के बाकी हिस्सों में भी 40 मीटर से ज्यादा दूरी की चीजें दिखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।


