CM Yogi Janata Darbar Incident: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में उस समय हड़कंप मच गया जब 65 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक सतबीर गुर्जर जहरीला पदार्थ खाकर पहुंच गए। वह लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ शिकायत करने आए थे।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया, जब सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में न्याय की गुहार लगाने आए एक रिटायर्ड फौजी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। रिटायर्ड फौजी को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ शिकायत करने आया था। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। लेकिन इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं कि रिटायर्ड फौजी नशीला पदार्थ लेकर मुख्यमंत्री आवास कैसे पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि वह बाहर से जहरीला पदार्थ खाकर जनता दरबार में पहुंचा था। उसकी हालत ठीक है।
सतबीर ने खुद जहर खाने की कही बात
दरअसल, गाजियाबाद जिले के लोनी थाने के गांव सिरौली निवासी 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर जनता दरबार में पहुंचे। सतबीर गुरुवार सुबह करीब 8:50 बजे कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी के जनता दरबार में न्याय की गुहार लगाने पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, जनता दरबार में पहुंचकर सतबीर ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि वह जहरीला पदार्थ खाकर आया है। यह सुनते ही वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी घबरा गए। अचानक हड़कंप मच गया।
अस्पताल में इलाज जारी
जनता दरबार की सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत एंबुलेंस के जरिए सेवानिवृत्त सैनिक सतबीर गुर्जर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल, वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। जानकारी के अनुसार, सतबीर गुर्जर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर की शिकायत करने पहुंचा था। वह जहरीला पदार्थ खाकर जनता दरबार में गया था।
ये भी पढे़ं- वाराणसी में दिनदहाड़े गोलियों की बरसात! प्रॉपर्टी डीलर की कनपटी पर सटाकर मारी गोली, देखें Video
पुलिस ने दी पूरी जानकारी
इस मामले में गौतमपल्ली थाना प्रभारी ने बताया कि सतबीर गुर्जर की हालत अब ठीक है। वह बातचीत भी कर रहा है। आरोप है कि रिटायर्ड फौजी सतबीर अपने लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर से नाराज़ था और उनके खिलाफ शिकायत करने जनता दरबार में आया था। थाना प्रभारी ने बताया कि सतबीर गुर्जर जनता दरबार के बाहर ज़हरीला पदार्थ खाकर गया था। उसका भाई भी उसके साथ था। उसे भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके भाई सतबीर गुर्जर ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया है।
ये भी पढ़ें- PM Awas Yojana Scam: 108 करोड़ का घोटाला? 9000 फर्जी खातों में भेजी गई पहली किस्त! जानें कैसे क्या हुआ?
