उत्तर प्रदेश के हाईवे पर अब सफर करना महंगा हो जाएगा क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स के दामों को लेकर बढ़ोत्तरी कर दी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अब सफर करना महंगा हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 31 मार्च की रात 12 बजे से टोल टैक्स में वृद्धि कर दी है। इसके लिए सभी को 10 प्रतिशत तक रेट ज्यादा देने होंगे। टोल टैक्स के रेट दिल्ली से लखनऊ तक ज्यादातर टोल बढ़ाए गए हैं। रेट बढ़ जाने से कई लाख वाहन चालकों पर इसका असर पड़ेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बढ़े दामों को लेकर दिल्ली-लखनऊ हाईवे लगा दी सूची

NHAI ने नेशनल हाईवे-9 (दिल्ली-लखनऊ हाईवे) पर टोल टैक्स में 10 से 45 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। टोल टैक्स से गुजरने वाले कार सवारों को अब 10 रुपए, बड़े वाहनों को 25 से 45 रुपए ज्यादा देने होंगे। इतना ही नहीं मासिक पास पर भी 15 रुपए बढ़ाए गए हैं। इस हाईवे पर दिल्ली की तरफ से चलने पर ब्रजघाट, जोया, छिजारसी, कांठ पर टोल प्लाजा पड़ते हैं। इन सभी पर नई सूची लगा दी गई है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर बढ़ा 10 फीसदी टोल

इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भी 10 फीसदी तक टोल बढ़ा है। यह एक्सप्रेव-वे दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर मेरठ तक जाता है। इसमें कार वालों को अब 155 रुपए की जगह 160 रुपए देने होंगे। वहीं कॉमर्शियल चार पहिया वाहनों को 245 की जगह 260 रुपए देने होंगे। साथ ही 6 टायर ट्रक और बसों को 545 रुपए चुकाने होंगे। इस एक्सप्रेस-वे से रोजाना करीब 40 हजार वाहन गुजरते हैं, जिन पर टोल टैक्स वृद्धि की मार पड़ेगी।

आगरा-मथुरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर टोल हुआ महंगा

साथ ही आगरा-मथुरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भी टोल टैक्स में 5 से 6 फीसदी महंगा हो गया है। यह टोल टैक्स मथुरा में महुवन और होडल के पास हैं। जिसमें रोजाना करीब 60 हजार वाहन चालकों को अब ज्यादा टैक्स चुकाना होगा। गाजियाबाद-बुलंदशहर-अलीगढ़ हाईवे गाजियाबाद से शुरू होकर बुलंदशहर होते हुए अलीगढ़ तक जाता है। इसमें भी करीब 10 फीसदी टोल शुल्क बढ़ा है।

बुलंदशहर: मकान में ब्लास्ट से हिले आसपास के घर, शवों के चीथड़े उड़ने के साथ 5 की मौत, हादसे में पुलिस की जांच में मासूम बन रहा पहेली