यूपी के जिले बुलंदशहर में एक फैक्ट्री में शुक्रवार की दोपहर तेज धमाका होने से पांच लोगों की जान चली गई। वहीं, फैक्ट्री में काम कर रहे कई लोग घायल हो गए हैं।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जिले बुलंदशहर में शुक्रवार की दोपहर को एक मकान में ब्लास्ट हो गया। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि मकान खेतों के बीच में बना हुआ था और यहीं पर केमिकल बनाया जा रहा था। इस हादसे के पीछे की वजह से सिलेंडर फटना बताई जा रही है। फिलहाल भारी फोर्स के साथ मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। इसके अलावा कुछ लोग घायल भी हुए है तो उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हादसे में पांच साल के मासूम की भी हुई मौत

जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में हुई है। इस घटना में मारे गए पांचों लोगों में 3 हिंदू लड़के अभिषेक (20), चंद्रपाल और विनोद शामिल हैं। इसके अलावा उनके साथ मुस्लिम रईस जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। रईस के साथ में एक 5 वर्ष का बच्चा आहद था। घटना को लेकर फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह बच्चा उनके पास कहां से आया। यहां पर अगर कोई परिवार रहता था तो क्या उसमें कोई महिला नहीं है। स्थानीय लोगों ने इस बच्चे बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है।

धमाके की वजह से हिले आसपास के घर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से ड्रम के अंदर रखे हुए केमिलनुमा पदार्थ, सिलेंडर और आसपास बिखरी हुई वस्तुओं के तथ्य जुटा रही हैं। इस वजह से आशंका है कि सिलेंडर में ब्लास्ट होने से धमका हुआ या फिर केमिकल का कुछ काम करते हुए रिएक्शन हुआ। इसी वजह से आग लगी और सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुआ। जिसमें मरने वालों के शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए हैं। उनके शरीर के टुकड़े दूर जाकर गिरे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि उनको दूर से धुआं उठता दिखा था और धमाके की आवाज भी काफी तेज थी। इतना ही नहीं धमाके की वजह से आस-पास के घर भी हिल गए थे।

किसी दूसरे के खेत पर घर बनाकर रह रहे थे मृतक

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि घटनास्थल पर रेस्क्यू चलाया गया है। हर तरह से घटना को लेकर जांच की जा रही है। इस जांच में जो भी सच सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अभी यह बात सामने आई है कि यह लोग यहां के रहने वाले नहीं थे। इतना ही नहीं अभी यह भी नहीं पता है कि यह लोग किसके खेत पर घर बनाकर रह रहे थे। इसके अलावा घटनास्थल पर पहुंचे डीएम चंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि अभी तक 5 लोगों के शव मिले हैं। घर के अंदर केमिकल बनाने का काम होता था। इस धमाके की वजह से पूरा घर जमींदोज हो गया है और अब जेसीबी से मलबा हटावा रहे हैं।

आकांक्षा दुबे केस: सारनाथ थाने पहुंचीं मां मधु दुबे, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी खुद को खत्म करने की धमकी