वाराणसी में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सारनाथ थाने पहुंचकर धरना दिया। उनका कहना है कि अगर बेटी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह खुद को भी खत्म कर लेंगी।

वाराणसी: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में उनकी मां सारनाथ थाने पहुंचे। मधु दुबे अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ सारनाथ थाने पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गईं। इस बीच जनसत्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भी सारनाथ थाने पर धरना दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुद को खत्म करने की दी धमकी

आरोप लगाया गया कि एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। आकांक्षा की मां मधु दुबे का कहना था कि आखिर समर किस बिल में छिपा हुआ है जो उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आखिर कितने पैसे दिए गए हैं? वीडियो में साफ दिख रहा है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है और उसे थप्पड़ भी मारा गया है। आखिर क्यों कानून इन तमाम चीजों को नजरअंदाज कर रहा है। मेरी बेटी ने समर का क्या बिगाड़ा था? मधु दूबे का कहना है कि समर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह खुद को यही पर खत्म कर लेंगी। उनका आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के चलते ही आरोपी खुलेआम घूम रहा है।

पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

मधु का आरोप है कि पुलिस ने जिन लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था तो छोड़ क्यों दिया। जो व्यक्ति 17 मिनट तक कमरे में था उस पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया। उन्होंने होटल के मैनेजर पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। मधु दूबे के साथ ही जनसत्ता पार्टी के जौनपुर जिलाध्यक्ष राजन त्रिपाठी भी वहां पर मौजूद रहें। आपको बता दें कि मधु दूबे घटना के बाद से ही समर और उसके सहयोगी संजय पर आरोप लगा रही हैं। पुलिस की ओर से दोनों की तलाश में लगातार छापेमारी भी जा रही है। हालांकि इस बीच उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। टीम ने कई जगहों पर दबिश भी दी लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

माफिया अतीक के भाई अशरफ को फिर प्रयागराज लाने की तैयारी, जानिए अब किस मामले में बरेली जेल पहुंची पुलिस