11:57 AM (IST) Jan 13

चिदानंद सरस्वती ने प्रयागराज में किया हवन

ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के आध्यात्मिक प्रमुख चिदानंद सरस्वती ने प्रयागराज में हवन किया है। महाकुंभ 2025 पर उन्होंने कहा, "आज पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने वाले लोगों के चेहरों पर जो खुशी देखी, वह अविश्वसनीय थी। पौष पूर्णिमा को हमारी नदियों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए समर्पित किया जाना चाहिए।"

09:46 AM (IST) Jan 13

महाकुंभ 2025: 60 लाख लोगों ने किया स्नान

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ 2025 के पहले दिन सुबह 9 बजे तक करीब 60 लाख लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है। सब कुछ सुचारू और निर्बाध रूप से चल रहा है।

09:05 AM (IST) Jan 13

PM बोले बहुत खास है यह दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ 2025 की शुरुआत को लेकर एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए यह बहुत ही खास दिन है। महाकुंभ 2025 आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में अनगिनत लोगों को एक साथ लाएगा। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है।”

Scroll to load tweet…

08:59 AM (IST) Jan 13

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शेयर की महाकुंभ की तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर महाकुंभ की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा, "जहां संस्कृतियों का संगम भी है, श्रद्धा और समरसता का समागम भी है। 'अनेकता में एकता' का संदेश देता महाकुम्भ-2025, प्रयागराज मानवता के कल्याण के साथ ही सनातन से साक्षात्कार करा रहा है।"

Scroll to load tweet…

07:40 AM (IST) Jan 13

महाकुंभ 2025: संगम में 50 लाख लोगों ने लगाई डुबकी

महाकुंभ 2025 में पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से एक दिन पहले रविवार को गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम पर करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। शनिवार को संगम में स्नान करने के लिए 33 लाख श्रद्धालु आए थे। पिछले दो दिनों में 85 लाख से अधिक लोगों ने नदी में स्नान किया है।

07:31 AM (IST) Jan 13

महाकुंभ 2025: रूसी महिला बोली- मेरा भारत महान

महाकुंभ 2025 में आई रूसी महिला ने कहा, "मेरा भारत महान। मैं रूस से हूं। यूरोप में काम करती हूं और रहती हूं। भारत महान है। मैं पहली बार कुंभ मेला आई हूं। यह बड़ा कुंभ मेला है। यहां आप असली भारत देखते हैं। भारत की असली ताकत उसके लोग हैं। मैं इस पवित्र स्थान पर आकर उत्साहित हूं।"

07:13 AM (IST) Jan 13

महाकुंभ 2025: नाव और घोड़ों पर सवार होकर गश्त कर रहे जवान

महाकुंभ मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पुलिस के जवान नाव और घोड़ों पर सवार होकर गश्त कर रहे हैं। इस मेला में 40 करोड़ से अधिक लोगों के आने का अनुमान है। यह इंसानों का अब तक का सबसे बड़ा जमावड़ा है।

06:40 AM (IST) Jan 13

महाकुंभ मेला आकर भक्ति में डूबे विदेश

महाकुंभ मेला में आकर बहुत से विदेशी भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से आए एक श्रद्धालु ने कहा, "यह बहुत सुंदर है। सड़कें साफ हैं। लोग बहुत मिलनसार और खुश हैं। मैं सनातन धर्म का पालन करता हूं।" श्रद्धालु निक्की ने कहा, "यहां आना बहुत सौभाग्य की बात है। हम गंगा नदी पर आकर बहुत धन्य हैं।"

05:39 AM (IST) Jan 13

महाकुंभ 2025: NDRF के जवान कर रहे निगरानी

'शाही स्नान' के साथ महाकुंभ 2025 की शुरुआत हुई है। स्नान के लिए लोग गहरे पानी में नहीं जाएं इसके लिए NDRF के जवान तैनात हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की जल पुलिस की भी तैनाती की गई है।

05:32 AM (IST) Jan 13

महाकुंभ 2025: बड़ी संख्या में विदेशी लगा रहे आस्था की डुबकी

महाकुंभ मेले में बड़ी संख्या में विदेशी लोग भी पहुंचे हैं। पहले शाही स्नान के अवसर पर बहुत से विदेशी आस्था की डुबकी लगाते नजर आए हैं। एक ऐसे ही स्पेनिश श्रद्धालु जोस ने कहा, "हमारे यहां कई दोस्त हैं। ये स्पेन, ब्राजील, पुर्तगाल समेत अन्य देशों से आए हैं। हम एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। मैंने पवित्र स्नान किया और मुझे इसका बहुत आनंद आया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं।"

04:39 AM (IST) Jan 13

महाकुंभ मेला: पहले शाही स्नान पर उमड़े 1 करोड़ श्रद्धालु

पहले शाही स्नान के लिए महाकुंभ मेला में करीब 1 करोड़ श्रद्धालु जुटे हैं। लोग त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं। स्नान के बाद एक ब्राजीलियाई श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने कहा, "मैं योग का अभ्यास करता हूं और मोक्ष की खोज कर रहा हूं। महाकुंभ मेला अद्भुत है। भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है।"

Read Full Story
04:29 AM (IST) Jan 13

महाकुंभ मेला: क्यों खास है शाही स्नान?

"शाही स्नान" के दिन सबसे पहले साधु-संत और तपस्वी, खास तौर पर नागा साधु स्नान करते हैं। वे हाथी, घोड़े और रथ पर सवार होकर भव्य जुलूस निकालते हैं। इसके चलते यह शाही लगता है। प्राचीन समय में राजा भी साधुओं के साथ स्नान करते थे, जिससे परंपरा की भव्यता और बढ़ जाती थी।

04:26 AM (IST) Jan 13

महाकुंभ 2025: कब हैं शाही स्नान?

महाकुंभ 2025 में 3 शाही स्नान होंगे। पहला 13 जनवरी और 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगा। दूसरा 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर और तीसरा 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर होगा। पौष पूर्णिमा, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि भी महत्वपूर्ण स्नान दिवस हैं। इन्हें शाही स्नान नहीं माना जाता है।