सार
Monalisa and Sanoj Mishra controversy: मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रो रही हैं, जिससे फैंस चिंतित हैं। अटकलें हैं कि यह सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से जुड़ा हो सकता है, जिनकी फिल्म से मोनालिसा डेब्यू करने वाली थीं।
Monalisa Video Viral: सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा हमेशा अपनी ग्लैमरस रील्स और डांस वीडियो के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं।
क्या है वायरल वीडियो में?
इस वायरल वीडियो में मोनालिसा पहले एक कमरे में किसी से बातचीत करती दिख रही हैं। लेकिन जैसे ही वह घर से बाहर आती हैं, अचानक रोने लगती हैं। उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इस दौरान उनका परिवार उन्हें संभालता नजर आ रहा है। इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मोनालिसा इस तरह भावुक हो गईं।
फैंस को लगी चिंता, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
मोनालिसा को इस हालत में देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर मोनालिसा को क्या हुआ? एक यूजर ने लिखा, "दुख के बाद ही खुशी आती है, मजबूत रहो!" तो वहीं, दूसरे ने सवाल किया, "इतना क्यों रो रही हो मोनालिसा?" कुछ लोग इसे फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से जोड़कर देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Agra Metro से बदलेगी ट्रांसपोर्ट की दुनिया, नए कॉरिडोर से मिलेंगी शानदार सुविधाएं! कैसा होगा कॉरिडोर ?
क्या सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से जुड़ा है मामला?
बताया जा रहा है कि मोनालिसा बॉलीवुड में सनोज मिश्रा की फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं। लेकिन अब सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि सनोज ने काम दिलाने के बहाने उसका शारीरिक शोषण किया और तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि सनोज उसे धमकी देते थे कि अगर उसने शिकायत दर्ज कराई, तो वह उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर देगा। अब सनोज की गिरफ्तारी के बाद मोनालिसा का यह वीडियो सामने आया है, जिससे लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
क्या मोनालिसा इस विवाद से प्रभावित हुई हैं?
हालांकि, मोनालिसा के रोने का असली कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन यह मामला सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से जुड़ा हो सकता है। इस पर मोनालिसा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या मोनालिसा इस विवाद से प्रभावित हुई हैं या फिर इसकी कोई और वजह है? यह जानने के लिए फैंस को उनके अगले अपडेट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: अप्रैल में आएगा UP Board Result 2025 ! लेकिन क्या यह तारीख सही है? जानें अब!