ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 75 हजार करोड़ के निवेश का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2023 के अंत तक हर गांव में 5जी की सुविधा उपलब्ध होगी।

लखनऊ: यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2023 के अंत तक यूपी के हर शहर, गांव और कस्बे में जियो 5जी की सेवाएं पहुंच जाएंगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हुए सुधार के कारण भारत के लिए आशा का केंद्र बन गया है। प्रदेश में विकास के लिए उद्योग और सहयोग की आवश्यकता है जिसे यूपी पूरा कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी में 75000 करोड़ का करेंगे निवेश

मुकेश अंबानी के द्वारा जानकारी दी गई कि अगले 4 साल के दौरान जियो रिटेल और रिन्यूएबल बिजनेस के माध्यम से यूपी में 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इससे 1 लाख से अधिक लोगों को नौकरी भी मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस साल के बजट से भारत एक विकसित देश के रूप में उभरेगा। यह बजट विकास में अहम भूमिका अदा करेगा। इसमें देश की नींव को मजबूत करने और रिसोर्सेज के लिए सबसे ज्यादा पूंजी खर्च करने का प्रस्ताव है। भारत विकास पथ पर मजबूती के साथ चल चुका है।

सीएम योगी ने कहा ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा यूपी

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लखनऊ पुण्यनगरी है। यह लक्ष्मण की नगरी है और यूपी प्रभु राम की भूमि है। पीएम मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश का बहुत विकास हुआ है। भारत तेजी के साथ तरक्की के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज यूपी में नोएडा से लेकर गोरखपुर तक लोगों में जोश दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सीएम योगी ने बताया कि अब तक 18643 एमओयू साइन कर लिए गए हैं औऱ इससे 32 लाख 92 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव मिले। 92 लाख 50 हजार से अधिक रोजगार की संभावनाएं प्रदेश में होंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 9 लाख 55 हजार करोड़ रुपए के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। बुंदेलखंड के लिए 4 लाख 28 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। यूपी बीमारू राज्य के दंश से उठकर देश के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है।

संगीत सोम बोले- मिनी पाकिस्तान बनने की तैयारी में पश्चिमी यूपी, अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना