NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ उसके दो कोचिंग टीचर्स ने रेप किया। दूसरी छात्रा की शिकायत के बाद पीड़िता ने भी एफआईआर दर्ज कराई। दोनों आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

NEET aspirant raped by Coaching teachers: घर, बाजार, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, कहीं भी महिलाएं और युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। डॉक्टर बनने की ख्वाहिश लेकर नीट की तैयारी करने एक कोचिंग गई लड़की, वहां पढ़ाने वाले दो शिक्षकों की हैवानियत की शिकार हो गई। बॉयो और केमिस्ट्री की कोचिंग देने वाले दोनों शिक्षकों ने मेडिकल की तैयारी कर रही अभ्यर्थी के साथ रेप तो किया ही उसे बार-बार मुंह न खोलने के लिए धमकाते भी रहे। हालांकि, तैयारी करने वाली दूसरी लड़की ने जब अपने साथ हुए रेप के खिलाफ आवाज उठाई तो पहली ने भी हौसला दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि शिक्षकों में से एक को पहले गिरफ्तार किया गया था जब एक अन्य छात्रा का यौन उत्पीड़न सामने आया था और सीसीटीवी में साबित हुआ था। इसके बाद पीड़िता को भी शिकायत दर्ज कराने का साहस मिला। दोनों शिक्षकों को अरेस्ट कर लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

कानपुर पुलिस को छात्रा ने अपनी आपबीती बताते हुए शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह 2022 में नीट की तैयारी करने कानपुर गई थी। इसके लिए एक कोचिंग सेंटर में एडमिशन कराया था। इसी साल जनवरी में उसे बॉयोलोजी पढ़ाने वाले 32 वर्षीय साहित सिद्दीकी ने अपने घर पर एक पार्टी में इनवाइट किया। उन्होंने उससे बताया कि इसमें सभी छात्र-छात्रा आएंगे। पीड़िता ने बताया कि जब वह उनके फ्लैट पर पहुंची तो कोई दूसरा स्टूडेंट नहीं था। सिद्दीकी ने उसे कोई ड्रिंक पिलायी। उसके साथ रेप किया और उसे शूट कर लिया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी शिक्षक उसे बार बार उस वीडियो के नाम पर धमकाता और फायदा उठाता रहा। वह उसे कई पार्टियों में भी साथ ले जाने को मजबूर किया। कुछ समय बाद वह उसे एक पार्टी में केमिस्ट्री के टीचर विकास पोरवाल के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया। उसने बताया कि विकास पोरवाल ने भी उसके साथ रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि होली पर वह अपने माता-पिता से मिलने घर गई थी तो आरोपी सिद्दीकी ने फोन कर उसे वापस आने को धमकी देकर मजबूर किया। उसने कहा कि अगर वह नहीं आई तो परिवार को नुकसान पहुंचाएगा।

एक अन्य छात्रा के साथ वीडियो हुआ वायरल तो पीड़िता ने भी कराया एफआईआर

पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक सिद्दीकी का एक अन्य स्टूडेंट के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट का वीडियो वायरल हुआ तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट किया गया। आरोपी के अरेस्ट होने के बाद पहली पीड़िता ने भी हौसला दिखाते हुए दो शिक्षकों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करायी है। सिद्दीकी के अरेस्ट होने के बाद छात्रा का डर दूर हो गया और उसने एफआईआर कराया।

यह भी पढ़ें:

सुक्खू जी का समोसा किसने खाया? भाजयुमो ने 'समोसा मार्च' में बोला तीखा हमला