नोएडा में एक स्कूल में स्टूडेंट्स का किसिंग वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र-छात्रा क्लास रूम में ही एक दूसरे को किस कर रहे हैं। 

नोएडा (उत्तर प्रदेश)। स्कूल-कॉलेज को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है लेकिन आज के हालात में यहां ऐसे भी काम हो रहे जो आपको शर्मसार कर देंगे। नोएडा में एक स्कूल में स्टूडेंट्स के बीच किसिंग का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको चिंता में डाल देगा। स्टूडेंट्स क्लास में एक दूसरे को किस कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नोएडा के स्कूलों में बिगड़ रहा माहौल 
नोएडा के स्कूल कॉलेजों में माहौल बिगड़ रहा है। यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स क्लास में ही ऐसी हरकत कर रहे हैं कि जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ने के साथ शर्मसार हो जाएंगे। यहां के स्कूल में छात्र-छात्राएं भरी क्लास में एक दूसरे को किस कर रहे हैं। उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं कि आसपास कई स्टूडेंट्स भी बैठे हैं। उन्हें ये भी परवाह नहीं कि वह शिक्षा के मंदिर में बैठे हैं जहां वह पढ़ने के लिए आए हैं। इस वीडियो को देखकर आप ये समझ सकेंगे कि स्कूल कॉलेजों में माहौल किस कदर खराब होता जा रहा है। 

Scroll to load tweet…

नोएडा यूनिवर्सिटी का ये हाल
नोएडा यूनिवर्सिटी का भी हाल कुछ अलग नहीं है। यहां कॉलेज कैंपस में ही छात्र-छात्रा इश्क फरमाने लगे। कॉलेज के कॉरिडोर में प्रेमी युगल का किस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। कॉलेज में ऐसी हरकतों हो रही हैं लेकिन न शिक्षकों और न कॉलेज प्रशासन कोई सख्ती कर रहा है।

अभिभावकों के लिए चिंता की बात
ऐसे वायरल वीडियो निश्चित तौर पर अभिभावकों की चिंता बढ़ा देंगे। उनके स्कूल कॉलेज जाकर क्या कर रहे हैं यह जानना भी उनके लिए जरूरी हो जाएगा। स्कूलऔर कॉलेजों को भी कैंपस में बिगड़ते माहौल को ठीक करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।