सामाजिक संस्था आगमन और ब्रह्म सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिन भर चलने वाले विशेष अनुष्ठान में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल होंगे। देश के अलग अलग राज्यों से आए विद्वान और सन्त इस विशेष अनुष्ठान के साक्षी बने। इस अनुष्ठान में मारे गये कश्मीरी ब्राह्मणों के परिजन भी शामिल हुए।अनुष्ठान में संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष ओझा मुख्य जजमान रहे। काशी के विद्वान ब्राह्मणों के उपस्थिति में ये अनुष्ठान संपन्न हुआ।