यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा के कई दावेदार है। पार्टी इस सीट को लेकर काफी सोच में है। इस सीट के कुछ प्रमुख दावेदारों की बात हो तो इसमें अपर्णा यादव, सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी, डॉ दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया की पुत्रवधू रेशू भाटिया का नाम शामिल है।