उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने कुएं में कूद कर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक दबंगों की छेड़खानी से आहत होकर छात्रा ने कुएं में कूदकर जान दी है। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर रेप के आरोप से जुड़े मुकदमे में बड़ा ट्विस्ट आया है। इस मामले में स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा अदालत में अपने आरोपों से ही मुकर गई।
यूपी के गोंडा में सोमवार देर रात तीन दलित बहनों पर एसिड फेंकने की खौफनाक वारदात में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करने की कोशिश पुलिस ने की तो आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस से मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया। सभी उम्मीदबार 16 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 10 नवंबर को सभी सीटों के परिणाम आएगा।
इन तीनों के खिलाफ बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जब इनको हाईकोर्ट ने जमानत दे तो आकाश का कहना है कि वह इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। आजम खां धोखाधड़ी समेत कई मामलों में इन दिनों सीतापुर जेल में है।
पीड़ित महिला इंसाफ के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी। लेकिन उसकी मुलाकत नहीं हो पा रही थी, आखिर में न्याय नहीं मिलने की उम्मीद खो चुकी महिला ने निराश होकर खुद को ही इस तरह खत्म करने की कोशिश की।
वीडियो डेस्क। यूपी के हमीरपुर से महिला के साथ बर्बरता का एक वीडियो सामने आया है। महिला की सिसकियां आपको झकझौर देंगी। विधवा महिला से मकान खाली कराने के लिए मकान मालिक ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती के सापेक्ष 31,277 पदों पर भर्ती के लिए चयनित कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है।
UP के गोंडा जिले में तीन दलित बहनों पर बीती रात एसिड फेंका गया। सूत्रों के मुताबिक, तीनों नाबालिग हैं। रात को सोते समय हमला किया गया। गोंडा जिला अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
लखनऊ में अदालत की कार्यवाही में शामिल होकर पीड़ित परिवार देर रात वापस हाथरस पहुंच गया है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रात 12 बजे के करीब पीड़ित परिवार वापस अपने गांव पहुंचा।