वीडियो डेस्क। हाथरस गैंगरेप मामले पर पूरे देश में ऊबाल है। पुलिस की कार्यशैली पर तो सवाल उठ ही रहे हैं वही अब मामले से जुडा़ एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को अलका लांबा ने अपने ट्विटर हैंड़ल पर शेयर किया है साथ ही लिखा है यूपी में गुंडा राजा।
उन्नाव. यूपी के उन्नाव से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है, जिसके बाद डॉक्टर्स खुद भी शॉक्ड रह गए हैं। दरअसल, डॉक्टर्स के सामने एक ऐसा केस आया, जिसमें 18 साल के एक युवक के पेट से लोहे की 36 चीजें मिलीं। इस बात का खुलासा डॉक्टर्स ने एक्सरे से किया।
थरस गैंगरेप की वारदात पर सियासी मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो इसकी आंच विदेश तक पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की एक सांसद ने महिला समूहों और दलित संस्थानों के साथ इस मामले में संयुक्त राष्ट्र (UN) से दखल देने की अपील की है।
हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस आक्रामक तेवर बरकरार है। तीन दिन के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद यूपी सरकार को आखिरकार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने की इजाजत देनी पड़ी।
आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बलिया के BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण की घटनाओं पर बयान दिया है। बलिया के बैरिया से BJP विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी माता-पिता अपनी लड़कियों को अच्छे संस्कार दें, तब ही रेप की घटनाएं रुक सकती हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस गैंगरेप मामले में संदीप, रामू, लवकुश और रवि नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग के बीच सोशल मीडिया पर बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ एक व्यक्ति की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
हाथरस (उत्तर प्रदेश). हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के चार दिन बाद परिवार शनिवार को अस्तियां उठाने के लिए पहुंचा। हालांकि पीड़िता के पिता और भाई नहीं गए। उन्होंने कह दिया हम नहीं जाएंगे, क्योंकि वो हमारी बेटी की अस्तियां नहीं हैं। बता दें कि इन अस्तियों को लेने के लिए पीड़िता का चचेरा भाई पहुंचा था। साथ में प्रशासन के अधिकारी भी मौजदू थे।
हाथरस गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जा रहे हैं। प्रशासन ने दोनों को मिलाकर 5 लोगों पीड़ित के गांव जाने की इजाजत दे दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कार में ठहाके लगाते हुए दिख रहे हैं।
यूपी के हाथरस में 22 साल की युवकी से गैंगरेप मामले को लेकर राजनीतिक दबाव बढ़ता देख लखनऊ से उत्तर प्रदेश के डीजीपी और अपर मुख्य सचिव ने शनिवार को हाथरस पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की है। दोनों अधिकारियों के आने से पहले पीड़िता के घर में चटाई बिछाई गई। दोनों अधिकारी जब पीड़िता के घर पहुंचे तो जमीन पर उसी चटाई पर बैठे और परिवार के लोगों से बात की।
हाथरस (उत्तर प्रदेश). हाथरस गैंगरेप (hathras gangrape) ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हर तरफ से पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग उठ रही है। पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश के बाद पुलिस प्रशासन ने तीसरे दिन पीड़ित परिवार को मीडिया से मिलने की अनुमति दी। जहां पीड़िता की मां ने अपना दर्द बयां करते हुए फफक-फफककर रो पड़ी। उन्होंने बताया कैसे उनको कैद करके रखा गया था। पढ़िए पीड़िता की मां की आपबीती...