100 ड्रोन-100 व्यंजन...बिजनेसमैन ने पत्नी के 50वें जन्मदिन पर दी ग्रैंड पार्टी

राजस्थान में मशहूर उद्योगपति एमपी जालान ने अपनी पत्नी रश्मि जालान के बर्थडे की पार्टी की। इस दौरान उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल इस पार्टी में फिल्मी सितारे भी पहुंचे। कई ऐसी खास चीजें हुई जो लोगों को हैरान करने वाली थीं।

Share this Video

रविवार रात को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंसेज में उद्योगपति एमपी जालान ने अपनी पत्नी रश्मि जालान का 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने शिरकत की, जिसमें नुसरत भरूचा, सारा अली खान और मलाइका अरोड़ा शामिल थे। कार्यक्रम में शानदार परफॉर्मेंस देने के साथ ही सूफी सिंगर बिस्मिल ने भी अपने गीतों से माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस विशेष अवसर पर हरियाणा की एयरबोटीकस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने आसमान में 200 ड्रोन के माध्यम से लाइटिंग शो प्रस्तुत किया। इस अद्भुत शो ने स्थानीय लोगों को रोमांचित कर दिया, और मेला मैदान में बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसे देखने के लिए इकट्ठा हुए। ड्रोन द्वारा बनाए गए आकृतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें विशेष रूप से रश्मि जालान के लिए बधाई और एक विशाल जन्मदिन केक की आकृति शामिल थी। 

जन्मदिन समारोह की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मेहमानों के लिए 100 से अधिक प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे। इन व्यंजनों में राजस्थानी, साउथ इंडियन, गुजराती और पश्चिम बंगाली खाने की विशेषताएँ शामिल थीं। इस अवसर पर क्षेत्र को सजाने के लिए 300 से अधिक कारीगरों ने मेहनत की। इस तरह के भव्य समारोह का आयोजन कई उद्योगपतियों के बीच भी चर्चा का विषय बना रहा। देर रात तक होटल में पार्टी चलती रही, जिसमें मेहमानों ने जश्न का भरपूर आनंद लिया। 
महावीर प्रसाद जालान मुंबई के बड़े कारोबारी हैं । उनकी कंपनी मशीनरी क्षेत्र में दिग्गज कंपनी है। हाल ही में उन्होंने झारखंड सरकार को कई बीघा जमीन डोनेट भी की है। उनकी कंपनी रेलवे , खनन , अर्थ मूविंग, तेल गैस खनन, बड़े कृषि उपकरण के क्षेत्र में काम करती है । 43 साल पुरानी यह कंपनी शेयर मार्केट में लिस्टेड है और निवेशकों को अच्छा मुनाफा देती है।

Related Video