मोदी सरकार का विरोध करता रहा है बांद्रा में अफवाह फैलाने वाला शख्स, कभी बेकरी में करता था मजदूरीभदोही (Uttar Pradesh) । मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को दरकिनार कर अफवाह फैलाने वाला शख्स विनय दुबे औराई थाना क्षेत्र के हरिनारायनपुर गांव निवासी है। वह लंबे समय से मुंबई में ही रहता है। हालांकि उसे पुलिस ने मुंबई के एरोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी विनय दुबे को मुंबई पुलिस देर रात बांद्रा स्टेशन ले गई। मुंबई पुलिस की एफआईआर में विनय दुबे पर लॉकडाउन के बीच लोगों को गुमराह करने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने विनय के खिलाफ धारा-188 और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि पहले वह बेकरी का काम करता था। ग्रामीणों की सूचना के अनुसार पिता मुंबई में ऑटो चलाते हैं। कई उत्तर भारतीयों ने ही उसपर पैसे खाने के आरोप लगाए। एनआरसी और सीएए के विरोध में इसने सैकड़ों यात्राएं की, उसी दौरान फॉलोवर भी बढ़े। इस शख्स के 2-4 महीने पहले फेसबुक पर करीब एक लाख फॉलोवर थे, लेकिन अब 2 लाख से ज्यादा हैं।