सीएम योगी आदित्यनाथ ने गैंगस्टर अतीक अहमद के कब्जे से छड़वाई जमीन पर 76 फ्लैट बनवाकर आज उनकी चाबी गरीबों को सौंप दी। इस दौरान कई तो रोने लगे। बोले-यकीन नहीं होता है कि अब हमारा भी घर होगा। योगी जी को दिल से शुक्रिया।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दिल दहलाने वाला मर्डर और सुसाइड का मामला सामने आया है। जिले के भोपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार(30 जून) को तड़के पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद भी अपनी जान दे दी।
अखिलेश यादव की ओर से काशी का एक वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा गया। बारिश के बाद हुए जलभराव के एक वीडियो के साथ अखिलेश यादव ने लिखा कि काशी को क्योटो बनाने का दावा था लेकिन इसे वेनिस बना दिया।
यह भीषण हादसा उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हुआ। गुरुवार(29 जून) की रात करीब 9.30 बजे बजे तेज रफ्तार बोलेरो बीच रोड पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इस एक्सीडेंट में बोलेरो सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक दुल्हन ने अपनी सुहागरात के अगले ही दिन एक बच्ची को जन्म दिया। दूल्हे के तो पैरों तले की जमीन खिसक गई। दूसरे ही दिन उसने बीवी को मायके भेज दिया, कहा मैं इसे नहीं रख सकता हूं।
यूपी के बांदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिपाही के द्वारा फरियादी को थप्पड़ मारा जा रहा है। बताया जा रहा है कि फरियादी अपनी समस्या लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा हुआ था।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने गुरुवार(29 जून) को चार लोगों को हिरासत में लिया। घटना 28 जून को हुई थी। पुलिस ने एक कार भी बरामद की है।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के बाद पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इस बीच पुलिस ने हमलावरों की कार को भी बरामद कर लिया है। घटना से पहले का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 1 जुलाई से वन टैप-वन ट्री अभियान (One Tap-One Tree Campaign) की शुरूआत करेगी। प्रकृति को हरियाली युक्त बनाने और पर्यावरण को तरोताजा करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।
आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर यूपी के सहारनपुर में बदमाशों ने हमला किया। गोली चंद्रशेखर को छूते हुए निकल गई। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।