नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चार सेंटीमीटर लंबे ब्रेन ट्यूमर को निकालने के लिए एक चुनौतीपूर्ण 'रीडो सर्जरी-redo surgery' के बाद एक उज्बेकी लड़के को नया जीवन मिला है। 5 घंटे तक चली सर्जरी के चार दिन बाद 7 साल के बच्चे को छुट्टी दे दी गई।
योगी सरकार ने कुख्यात गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी पर घोषित इनामी राशि में इजाफा कर दिया है। पहले बद्दो की गिरफ्तारी पर 2.5 लाख का इनाम था। अब उसी धनराशि को बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। जानिए कौन है गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो?
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार की शाम को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत हुई। पीएम मोदी ने वर्चुअली इनॉग्रेशन करते हुए गेम्स में शामिल होने वाले सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि यूपी आज खेलो इंडिया का संगम बना है।
आजमगढ़ में ब्रेन वॉश कर बड़े पैमाने पर हिंदू से मुस्लिम बनाने की कोशिश का मामला सामने आया है। देवगांव कोतवाली इलाके में मुस्लिम धर्म गुरु द्वारा लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
पहले शादी का झांसा देकर युवक से डेढ़ लाख रुपये वसूले। शादी भी हुई और दुल्हन की विदाई भी। दूल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में ही दूल्हे को कॉल आती है और फिर उसे रोककर देह व्यापार में फंसाने की धमकी देकर 2 लाख रंगदारी की डिमांड।
कानपुर के कल्याणपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 100 साल की बुजुर्ग महिला पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया। मामले के सुर्खियों में आने के बाद महिला का नाम केस से हटाया गया।
यूपी की जनता के लिए अच्छी खबर आई है। राज्य में इस साल भी बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। जिसमें बिजली के दामों में 18 से 23 फीसदी बढोत्तरी की बाात कही गई थी।
उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने एक साल की महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वृद्धा पर रंगादरी लेने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। जबकि वो ना तो ठीक से चल सकती और ना ही वो देख सकती है।
नए संसद भवन के उद्धाटन से पहले सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी और लोकदल पहले ही समारोह के बहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने नया दांव चल दिया है।
यूपी के आयुष कॉलेजों में एडमिशन में हुए घोटाले की जांच अब सीबीआई करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बुधवार को यह आदेश दिया। पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी और तत्कालीन अपर मुख्य सचिव की भूमिका की भी जांच होगी।