यूपी के रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा अपनी रणनीति बदलती दिखाई दे रही है। बता दें कि रामपुर में 60 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। अल्पसंख्यक मोर्चे के जरिए भाजपा मुस्लिम वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है।
यूपी के जिले अलीगढ़ में आठवीं के 3 छात्र लापता हो गए हैं। तीनों शनिवार को घर से परीक्षा देने के लिए निकले थे लेकिन देर शाम तक यह घर नहीं पहुंचे। घर नहीं पहुंचने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए खोजबीन शुरू कर दी है।
यूपी के शामली ने गोतस्करों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने घटना का शिकार लोगों के खिलाफ ही एक्शन लिया। मामले में पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
यूपी के मेरठ में एलएलबी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा जिम में वर्कआउट के बीच गिर गई थी। जिसके बाद जिम संचालक छात्रा को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल कर रहा था।
नेताजी की कर्मभूमि मैनपुरी में कल सपा प्रत्याशी व उनकी बहू डिंपल यादव नामांकन करेंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ वह मैनपुरी पहुंचेंगी और दोपहर करीब एक से दो के बीच वह कलेक्ट्रेट में जाकर नामांकन करेंगी।
यूपी के बहराइच में बीजेपी पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष और नामित सभासद डीएम को खून से पत्र लिखा है। उन्होंने वार्ड आरक्षण में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मामले पर कार्रवाई नहीं होने पर वह सड़कों पर उतरेंगे।
शादी के 7 माह बाद मायके आई नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने एकतरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।
यूपी के मेरठ जिले के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक को सीबीआई कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि 14 दिसंबर तक कोर्ट में हाजिर हो जाए अन्यथा जमनातदारों की जमानत जब्त कर ली जाएगी।
कानपुर पुलिस विधायक इरफान सोलंकी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस बीच आशंका जताई जा रही है कि विधायक यूपी छोड़ चुके हैं। आशंका है कि विधायक ने गैर भाजपा शासित प्रदेश में शरण ली है।
समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में बीजेपी शाक्य को उतारने की तैयारी में है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं खतौली में सैनी पर दांव लगा सकती है। उसके बाद इन तीनों सीटों पर केंद्रीय नेतृत्व अहम फैसला लेगा।