यूपी के जिले बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर रेलवे स्टेशन के सामने बाग की झाड़ियों में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि किशोरी नजदीक गांव की रहने वाली थी।
यूपी के अलीगढ़ में एक किसान पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा था कि मृतका दूसरे धर्म के युवक से शादी करने की जिद कर रही थी। समाज में बेइज्जती होने के बाद आरोपी पिता ने यह कदम उठाया।
लखीमपुर में दुष्कर्म का प्रयास और जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश करने वाले चौकी इंचार्ज को SP ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस घटना के दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
यूपी के जिले गाजियाबाद में शनिवार को एक महिला का घर के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यूपी के जिले नोएडा में पुलिसकर्मी का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसा आरोप है कि पुलिकर्मियों ने एक शख्स को फर्जी गांजा तस्करी के आरोप में फंसाने की धमकी दी थी। इसी के बाद बीस हजार रुपए लेकर युवक को छोड़ दिया।
मेरठ की रहने वाली फातिमा के एक्सीडेंट के बाद घरवाले भी उनके जिंदा रहने की उम्मीद छोड़ चुके थे। लेकिन फातिमा ने हार नहीं मानी। अपने हौसलों को इस कदर उड़ान दी कि वह ना सिर्फ उठकर फिर से खड़ी हुईं बल्कि पैरालंपिक खेलों की चैंपियन भी बन गईं।
लखनऊ के कैंट में दिलकुशा कालोनी में निर्माणाधीन दीवार गिरने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं जब SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन करने पहुंची तो उसे दिल दहला देने वाले नजारे दिखे। रेस्क्यू करने में भी टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
यूपी के जिले हरदोई में 17 सितंबर शनिवार को गैर मदरसों प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू हो गया है। जिला प्रशासन को सर्वे की रिपोर्ट पांच अक्टूबर तक देनी है। इस दौरान टीम ने मदरसे में मौजूद रजिस्टर समेत कई दस्तावेजों को खंगाला है।
मैक्सिको के एक प्रेमी जोड़े ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। वैदिक मंत्रों के बीच अग्नि के सात फेरे लिए। दोनों की शादी में गाइड, ड्राइवर और अन्य भारतीय साथी बाराती बने। दो घंटे की शादी के कार्यक्रम में छोटी से छोटी रस्में निभाई गई है।
यूपी के कुशीनगर में एक महिला पर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से हमलाकर दिया। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था। पीड़िता ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं पाई है। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।